फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster reveals, After the murder of Shailar owner stayed at Congress leader Maheshinder's house

गैंगस्टर का खुलासाः जैतो के शैलर मालिक की हत्या के बाद कांग्रेसी नेता महेशइंदर के घर रुके थे

Wed, 18 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Wed, 18 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Gangster reveals, After the murder of Shailar owner  stayed at Congress leader Maheshinder's house
महेशइंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
जैतो के शैलर मालिक की हत्या करने के बाद आरोपी पूर्व अकाली विधायक एवं मौजूदा कांग्रेसी नेता महेशइंदर सिंह के घर एक घंटे तक रुके थे और खाना खाने के बाद वहां से निकल गए थे। यह खुलासा गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा ने एक टीवी चैनल को फोन पर दिए इंटरव्यू में किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गैंगस्टर नवतेज भोला ने भी महेशइंदर पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन


गैंगस्टर बुड्ढा ने इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया कि महेशइंदर सिंह अपनी ही पार्टी के बाघापुराना से विधायक दर्शन सिंह और एक यूनियन के अध्यक्ष गटरा की हत्या उससे करवाना चाहते थे। इसके लिए पूरी प्लानिंग भी हो चुकी थी। उसने बताया कि वह दविंदर बंबीहा ग्रुप से संबंधित है और कांग्रेसी नेता बंबीहा का बेहद नजदीकी था। कांग्रेसी नेता से उसकी जान पहचान भी बंबीहा ने करवाई थी। गैंगस्टर ने कहा कि रामपुरा और जैतो हत्याकांड को इसलिए अंजाम दिया गया क्योंकि दोनों लोगों ने उनकी मुखबरी की थी।
विज्ञापन


 वह अब भी पंजाब में है और दविंदर बंबीहा के जो पचास लाख रुपये विदेश से आए थे, वे कांग्रेसी नेता के बेटे धर्मपाल ने मोगा के निहाल सिंह वाला की नगर पंचायत के अध्यक्ष इंदरजीत गर्ग के पास रखवाए थे। इसमें से गर्ग ने उसे दस लाख रुपये तो वापस कर दिए थे लेकिन बाकी पैसे देने से वह मुकर गया। बुड्ढा ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं कर सकता। उसने कहा कि कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथ पुलिस ने एक बेकसूर को मौत के घाट के उतारा है। गौंडर गैंग से उसका कभी संबंध नहीं रहा। वहीं टीवी चैनल पर बैठे बुड्ढा के साथी गैंगस्टर नवतेज भोला ने दावा किया कि महेशइंदर और उसके बेटे ने अब उसे भी किसी झूठे पुलिस केस में फंसा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महेशइंदर ने की सीबीआई जांच की मांग 
कांग्रेसी नेता महेशइंदर सिंह और उनके बेटे धर्मपाल सिंह ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा कि गैंगस्टर की ओर से लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। वे सरकार व प्रशासन से मांग करते हैं कि इस सब की सीबीआई जांच करवाई जाए। वहीं इंदरजीत गर्ग ने भी फेसबुक पर लाइव होकर कहा कि उसने कभी दविंदर बंबीहा का कोई पैसा अपने पास नहीं रखा। बल्कि गैंगस्टर बुड्ढा उससे फिरौती मांग रहा था। इसके बारे में उसने मोगा पुलिस को शिकायत दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed