फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Manjit Singh Gurri threatened the owner of the immigration company and demanded a ransom of Rs 50 lakh

Chandigarh News: गैंगस्टर मंजीत सिंह गुरी ने इमिग्रेशन कंपनी के मालिक को धमकी देकर मांगी 50 लाख की रंगदारी

Thu, 10 Apr 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gangster Manjit Singh Gurri threatened the owner of the immigration company and demanded a ransom of Rs 50 lakh
डेराबस्सी। कॉलेज कॉलोनी में एजुकेशन पॉइंट इमिग्रेशन एंड आईईएलटीएस कंपनी के मालिक को एक बार फिर गैंगस्टर मंजीत सिंह उर्फ गुरी की ओर से रंगदारी के लिए धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। हिंदी में लिखा यह पत्र मंगलवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके दफ्तर में छोड़ा था। सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस पत्र में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद खेडी गुजरा गांव निवासी मंजीत सिंह उर्फ गुरी का हवाला देते हुए 50 लाख रुपये की मांग की गई है। इससे पहले भी उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जो उन्होंने पूरी नहीं की थी। लिखा है कि अगर रकम नहीं दी तो बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जानकारी के अनुसार पिछले साल सितंबर में दो नकाबपोश बदमाशों ने एक पत्र पहुंचाकर गैंगस्टर गुरजीत सिंह उर्फ गुरी का जिक्र करते हुए इस इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर पर फायरिंग की थी। उस समय उन्होंने एक करोड़ रुपये और बोलेरो कार की मांग की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने गैंगस्टर गुरी को नामजद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक नाबालिग था और दो की पहचान अंबाला के लखनौरा निवासी मोहित कुमार उर्फ बंटी और डेराबस्सी के गांव महमदपुर निवासी जगदीप सिंह जग्गू के रूप में हुई थी। पुलिस ने दावा किया था कि इसका मास्टरमाइंड गुरी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंधी डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जांच चल रही है। क्या इनका संबंध पुराने धमकी भरे पत्र भेजने वाले और गोलीबारी करने वाले आरोपियों से है या फिर यह शरारत किसी और ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed