{"_id":"635fb81f0c826727c5215bda","slug":"gangster-jindi-live-on-facebook-and-raised-questions-on-police-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर जिंदी की सफाई: न पिस्तौल तानी न गोली चलाई, 10 लाख रुपये खुद जमा कर पुलिस चौकी बनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर जिंदी की सफाई: न पिस्तौल तानी न गोली चलाई, 10 लाख रुपये खुद जमा कर पुलिस चौकी बनवाई
Mon, 31 Oct 2022 05:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 31 Oct 2022 05:33 PM IST
सार
पुलिस चार दिन से गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी की तलाश कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब पुलिस जांच कर रही है कि जिंदी ने उक्त वीडियो कहां बनाया है और कहां से अपलोड किया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर जतिंदर सिंह जिंदी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में पुलिस मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के आरोपी गैंगस्टर जतिंदर सिंह जिंदी ने सफाई दी है। फेसबुक पर लाइव होकर जिंदी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। जिंदी का कहना है कि उसने न तो किसी पर पिस्तौल तानी है और न ही गोली चलाई है। उसने खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर ने कहा कि पुलिस ने कोई ट्रैप नहीं लगा रखा था। तीन लोगों ने बिना वर्दी के पेट्रोल पंप के पास उसकी गाड़ी घेरी थी और पिस्तौल तानकर बाहर आने को कहा। उसे लगा कि ये गैंगस्टर हैं, इसलिए गाड़ी भगा ली। इसके बाद उसकी गाड़ी पर गोली चलाई गई। और बिना वर्दी के तीन लोगों ने उस पर पिस्तौल तान कर उसे बाहर आने को कहा। गैंगस्टर जतिंदर जिंदी ने कहा कि पुलिस उसे निशाना बना रही है। जिस मुकदमे में पुलिस ट्रायल पर लेने की बात रह रही है उसमें राजीनामा हो चुका है। हाईकोर्ट में केस रद्द करने की याचिका भी दायर की गई है। मुझे गैंगस्टर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के लिए भी किए काफी काम, अब बना दिया गैंगस्टर
जिंदी ने कहा कि उसने पुलिस के लिए भी कई काम किए हैं। खुद 10 लाख रुपये जमा कर पुलिस चौकी बनवाकर दी है। पुलिस पर कुछ दिन पहले लोगों ने पथराव किया था। उस दिन भी उसने ही मामला शांत करवाया था। जिंदी ने पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा से मांग की है कि उस पर जो मामले दर्ज हैं, उनकी जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
चार दिन से जिंदी की तलाश कर रही है पुलिस
पुलिस चार दिन से गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी की तलाश कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अब पुलिस जांच कर रही है कि जिंदी ने उक्त वीडियो कहां बनाया है और कहां से अपलोड किया है।