फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Deepu will attend brother's wedding, gets bail for eight hours

भाई की शादी में शामिल होगा गैंगस्टर दीपू, आठ घंटे की मिली जमानत

Sat, 19 Jun 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gangster Deepu will attend brother's wedding, gets bail for eight hours
चंडीगढ़। सेक्टर 33 स्थित शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के घर पर गोलियां चलाने के मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक उर्फ दीपू बनूड़ को 8 घंटे की जमानत के लिए जिला अदालत से मंजूरी मिल गई है। गैंगस्टर दीपू ने 20 जून को होने वाली अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए जमानत याचिका दायर की थी। इसे अदालत ने मंजूरी दे दी है। दीपू के वकील एएस गुजराल ने बताया कि वहे एक साल से जेल में बंद है। उसके खिलाफ पुलिस ने झूठा मामला दर्ज किया है। वकील ने कहा कि पुलिस ने मामले को सुलझाने के चक्कर में झूठी कहानी तैयार कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल 31 मई को सिंगला के घर पर 17 गोलियां चलाई गई थीं। दीपू पर गोलियां चलाने वाले शूटर्स को हथियार मुहैया करवाने का आरोप है। इस केस से पहले दीपू अंबाला की जेल में बंद था और पुलिस ने उससे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की थी। जिसमें उसने सिंगला के घर पर हुई गोलीबारी की वारदात को कुबूल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed