फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangawar between two groups in Firozpur,Threaten in Facebook live

15 मिनट बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो को मारा और फेसबुक पर लाइव होकर बोला...

Sun, 07 Oct 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Sun, 07 Oct 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Gangawar between two groups in Firozpur,Threaten in Facebook live
मृतक की फाइल

बर्थडे वाले दिन 15 मिनट तक फायरिंग कर दो को मौत के घाट उतारा और फिर फेसबुक पर लाइव होकर खुली धमकी देते हुए सबको हिला दिया। पंजाब के फिरोजपुर में एक गैंगवार में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। गैंगवार के बाद भी धमकी का सिलसिला जारी है। शनिवार रात को वारदात के बाद विक्की ने फेसबुक पर लाइव होकर जग्गा को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


 1.35 मिनट के इस वीडियो में विक्की ने कहा कि वह अपने किसी भी दुश्मन को नहीं छोड़ेगा, जग्गा को उसने जन्मदिन का तोहफा दे दिया है, जो जग्गे के साथ रहेगा वह उसे छोड़ेगा नहीं। विक्की ने अपने दुश्मनों से कहा है कि जो उसके घर की ओर देखेगा उसे वह छोड़ेगा नहीं। वीडियों में विक्की ने घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथियों का धन्यवाद भी किया। विक्की ने कहा कि दोस्तों तुम कहते थे कि जग्गा जेल से सूखा बाहर आ गया, ऐसा नहीं है।

विज्ञापन

जेल में बढ़ी थी विक्की-जग्गा की दुश्मनी

Gangawar between two groups in Firozpur,Threaten in Facebook live
सांकेतिक तस्वीर

सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद जगसीर सिंह उर्फ जग्गा और विक्की सैमुअल की किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी, उसी के बाद से दोनों के बीच गहरी दुश्मनी पैदा हो गई। जग्गा का आरोप है कि विक्की ने जेल के किसी मुलाजिम को पैसे देकर उस पर नशीली गोलियों का मामला दर्ज करवाया था। जग्गा ने बताया कि करीब ढाई साल पहले थ्री-व्हीलर में सवारियां बैठने को लेकर ऑटो यूनियन के किसी पदाधिकारी से विवाद हो गया था, उसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने बस्ती टैंका वाली निवासी विक्की सैमुअल को बुला लिया, जिसने उसके साथ मारपीट की।

 तभी से यह रंजिश चली आ रही थी। एक मामले में जग्गा सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद था। उसी दौरान विक्की भी जेल में था। जग्गा का आरोप है कि विक्की ने जेल मुलाजिम को पैसे देकर उस पर नशीली गोलियों का मामला दर्ज करवा दिया। जग्गा के अनुसार यह फर्जी मामला था। विक्की उस समय एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों की जेल में लड़ाई हुई थी। कुछ दिन पहले दोनों जेल से बाहर आए थे और शनिवार को विक्की ने जग्गा को जान से मारने के लिए साथियों के साथ हमला किया, जिसमें जग्गा बच गया लेकिन उसके दो साथी मारे गए और एक जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed