फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang war in ludhiyana market, hundred rounds firing

बाजार में गैंगवार, सौ राउंड फायरिंग से दहशत

Thu, 27 Feb 2014 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 27 Feb 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
Gang war in ludhiyana market, hundred rounds firing

शहर के पाश इलाके की मार्केट में वीरवार शाम को दो गुटों के बीच हुई भिड़ंत ने पूरे इलाके को दहशतजदा कर दिया।

विज्ञापन


दोनों गुटों के बीच मार्केट में ही करीब सौ राउंड फायरिंग हुई। पटाखों की गोलियां चलती देख दुकानदारों ने शटर गिराकर खुद को अपनी दुकानों में ही बंद कर लिया।

मार्केट में खड़े लोगों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान दोनों गुटों के सदस्यों ने एक दूसरे से बचने के लिए वरिष्ठ अकाली नेता जगदेव सिंह तलवंडी के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन घर में तैनात पुलिसकर्मी ने ऐसा नहीं होने दिया।
विज्ञापन


बाद में दोनों गुटों के लोग कारों में फरार हो गए। बाद में पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने वहां क्षतिग्रस्त दो गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। दोनों गाड़ियों में डंडे, लाठियां, रॉड व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस को घटनास्थल से खोल व जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पता चला है कि भिड़ने वाले दोनों गुट यूथ अकाली दल से संबंधित है। पुलिस ने घटनास्थल से जो कारें बरामद की हैं, उन पर भी यूथ अकाली दल के स्टीकर लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed