{"_id":"698779a4732d4014e90e2b65","slug":"gang-used-to-hide-e-rickshaws-in-the-forest-sell-batteries-to-scrap-dealers-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1079-943677-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जंगल में छुपाता था ई-रिक्शा, बैटरियां बेचता था कबाड़ी को, गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जंगल में छुपाता था ई-रिक्शा, बैटरियां बेचता था कबाड़ी को, गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
फोटो सहित
जंगल में छुपाता था ई-रिक्शा, बैटरियां बेचता था कबाड़ी को, गिरोह पकड़ा
आईटी पार्क थाना पुलिस की कार्रवाई, तीन ई-रिक्शा, बैटरियां और बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। आईटी पार्क थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी कर उनकी बैटरियां निकालकर कबाड़ियों को बेचने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी चोरी के ई-रिक्शा को सुनसान जंगलों में छुपाता था और बैटरियां अलग निकालकर बेच देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन चोरी के ई-रिक्शा, दो बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहले से दर्ज तीन चोरी के मामलों की जांच कर रही थी। इसी बीच दो दिन पहले शास्त्री नगर से ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत मिली। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गोविंदपुरा, मनीमाजरा निवासी शाहनवाज ललित होटल के पीछे जंगल क्षेत्र में ई-रिक्शा खड़ा कर उसकी बैटरियां निकाल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों बैटरी निकालते हुए पकड़ लिया। आरोपी के पास प्लास्टिक के कट्टे मिले, जिनमें वह बैटरियां भरकर कबाड़ियों तक पहुंचाता था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह चोरी के बाद ई-रिक्शा जंगल में छोड़ देता था। उसकी निशानदेही पर जंगल के अलग-अलग हिस्सों से दो अन्य ई-रिक्शा और दो बैटरियां बरामद की गईं। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई जिसका इस्तेमाल चोरी के दौरान किया जाता था।
पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने शहर में कई अन्य चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया है। उसका एक साथी अभी गिरफ्त से दूर है। आरोपी शाहनवाज मूल रूप से मुजफ्फरनगर (बिजनौर) का रहने वाला है।