फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gang rape Victim Filed Plea in Punjab Haryana High Court for Justice

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, बोली- तीन माह से एफआईआर का इंतजार

Wed, 11 Dec 2019 10:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Dec 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Gang rape Victim Filed Plea in Punjab Haryana High Court for Justice
फाइल फोटो
सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत देने के तीन माह बाद भी एफआईआर का इंतजार कर रही दुष्कर्म पीड़िता ने इंसाफ के लिए हाईकोर्ट से फरियाद लगाई है। याचिका पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, डीजीपी, एसएसपी तरनतारन व सीबीआई सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट अगली सुनवाई पर सौंपने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि वह 15 सितंबर को इलाज के लिए अमृतसर से तरनतारन के लिए निकली थी। जब वह वहां पहुंची तो कोई वाहन नहीं मिला और इस दौरान दो व्यक्ति वहां से गुजरे जिनमें से एक के हाथ में चोट लगी थी। उन्होंने याची को भी अपनी स्कूटर पर बैठाया और डॉ. के पास ले जाने की बात कही।
विज्ञापन


इसी बीच वे उसे जंगल में ले गए और दो और लोग वहां मौजूद थे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चारों ने दुष्कर्म किया और कहा कि पुलिस में उनका कनेक्शन है उनको कुछ नहीं होगा। इसके बाद वे वहां से चले गए। इसके बाद वह घर पहुंची और पति को सारी बात बताई। अगले दिन वह पति के साथ वहां पहुंची और स्कूटर नंबर के सहारे दो आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन शिकायत नहीं ली गई। इसके बाद एसएसपी तरनतारन को शिकायत दी गई जिसे डीएसपी को सौंप दिया गया। जब वह डीएसपी कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि आरोपियों ने पीड़िता के खिलाफ ही झूठे केस में फंसाने की शिकायत दी है।

याची ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी या सीबीआई से जांच करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed