फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Gagan Damama Bajyo' filled the spirit of patriotism in the audience

‘गगन दमामा बाज्यो’ ने दर्शकों में भरा देशभक्ति का जज्बा

Sun, 24 Jul 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
'Gagan Damama Bajyo' filled the spirit of patriotism in the audience
सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब कला भवन में थिएटर फॉर थिएटर की ओर से आयोजित 7वें समर थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन नाटक गगन दमामा बाज्यो का मंचन हुआ। भगत सिंह जी के जीवन पर आधारित इस नाटक को परंपरा आर्ट्स ने बखूबी पेशकर दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरा। इस नाटक की कहानी 1994 में रंगकर्मी और लेखक पीयूष मिश्रा लिखी थी।
विज्ञापन

नाटक में भगत सिंह की कहानी को संगीतमय ढंग से दिखाया गया। भगत सिंह और उनके साथी क्रांतिकारियों के विचारों को सुनकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। भगत सिंह कहते हैं कि अगर हमें गलत तरीके से आजादी मिल गई तो मुझे कहने में हिचक नहीं कि आज से 70 साल बाद भी हालात ऐसे ही रहेंगे। गोरे चले जाएंगे और भूरे जाएंगे, कालाबाजारी का साम्राज्य होगा, घूसखोरी सर उठा के नाचेगी, अमीर और अमीर होते जाएंगे, गरीब और गरीब होते चले जाएंगे। धर्म, जाति और जुबान के नाम पर ऐसा नंगा नाच शुरू होगा जिसको बुझाते बुझाते आने वाली नस्लों और सरकारों की कमर टूट जाएगी। नाटक में अभिषेक इंदौरा, सुनील, नीतेश शर्मा, गौरव, विशाल, सौरभ, सोनी, वैभव, राहुल, सागर, साहिल, पुष्पक और यश ने अभिनय किया। वहीं लाइट पर अभिषेक शर्मा और संगीत पीयूष भट्ट ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed