फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anju Kumari Wins Gold Medal in Wushu Championship

होनहार खिलाड़ीः माली की बेटी ने वुशु चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, अब साईं सेंटर में लेगी ट्रेनिंग

Mon, 02 Mar 2020 03:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 02 Mar 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Anju Kumari Wins Gold Medal in Wushu Championship
वुशू खिलाड़ी अंजू कुमारी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ जीएमएसएसएस-26 की 11वीं कक्षा की छात्रा अंजू कुमारी ने मॉस्को वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप रशिया में 24 से 29 फरवरी तक खेली गई। इसमें अंजू 52 किलो भारवर्ग में पदक जीतने में सफल हुई। 19 देशों के तकरीबन 700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


अंजू ने बताया कि उनके पिता माली हैं और वह परिवार में दो बहन व दो भाइयों के साथ रहती हैं। ऐसे में पिता ने मेरी सभी जरूरतें पूरी कीं। उन्हाेंने कहा कि कोच संदीप मलिक की तरफ से भी पूरा सपोर्ट मिला। इस कारण आज इस मुकाम पर पहुंच सकी। चंडीगढ़ एसोसिएशन के सचिव सुदर्शन कुमार ने बताया कि भारत से 29 खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में भाग लिया था, जिसमें 6 स्वर्ण पदक, 6 रजत तथा 3 कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन


सेल्फ डिफेंस के साथ बढ़ा शौक
कोच संदीप मलिक ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस की ओर से स्कूलों में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने के लिए चलाए अंजू के जुनून को देखते हुए किट व अन्य सारी सामग्री एसोसिएशन व पुलिस विभाग की तरफ से मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने पर हुआ चयन....
अंजू ने बताया कि उनका इंडिया टीम में चयन नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले स्टेट में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 18वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में 52 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम में जगह मिली।

सांई सेंटर के लिए अंजू का चयन.....
अंजू कुमारी का चयन खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर के लिए भी हो चुका हैं। एसोसिएशन के सचिव सुदर्शन कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया की ओर से खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग देने के लिए अंजू का चयन किया गया है। इसके साथ ही स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से वुशु खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए शहर के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिनमें अंजू कुमारी, रोशनी, कोमल तथा गायत्री हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों को सेंटर में हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी।


रोजाना 5 घंटे बहाती हैं पसीना
अंजू कुमारी इन दिनों चंडीगढ़ पुलिस लाइन वुशु अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। अंजू रोजाना लगभग 5 घंटे अभ्यास करती हैं। जबकि शाम को 3 घंटे वुशु की तकनीकों पर वर्क करती हैं। वह दिन दूर नहीं जब अंजू सीनियर इंटरनेशनल चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed