{"_id":"f6c2f39fa7c03bf07172aad024af1f80","slug":"funeral-of-father-by-daughter-in-sirsa-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दे निभाया बेटे का फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दे निभाया बेटे का फर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सिरसा
Updated Fri, 26 Jun 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की बेटियां किसी मायने में बेटों से कम नहीं। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला हरियाणा के सिरसा में। यहां परमार्थ कालोनी निवासी आत्मा सिंह इन्सां (80) के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनकी इच्छानुसार नेत्रदान करवाए, वहीं आत्मा सिंह इन्सां की बेटियों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन
उनके बेटे सतिन्द्र सिंह, दर्शन सिंह इन्सां, राजेन्द्र सिंह इन्सां ने शाह सतनाम स्पेशेलिटी अस्पताल से संपर्क कर उनकी इच्छानुसार उनके नेत्रदान करवाए। अस्पताल से पहुंची चिकित्सीय टीम ने उनके नेत्र उत्सॢजत कर अस्पताल स्थित नेत्र बैंक में जमा करवाए, वहीं वीरवार को आत्मा सिंह इन्सां का संस्कार हुआ।
विज्ञापन
इससे पूर्व उनकी बेटी राजेन्द्र कौर, पुत्रवधू परमजीत कौर, परमजीत इन्सां, पोती कसम इन्सां, नवनीत इन्सां, कमलजीत इन्सां व पौत्रवधू रंजना इन्सां व दोहती कुलविन्द्र कौर ने उनकी अर्थी को कंधा देकर समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन