{"_id":"5e0375f48ebc3e87c80fac26","slug":"funeral-of-father-and-son-in-pathankot-who-died-in-road-accident-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की हुई थी मौत, पठानकोट में एक साथ जली चिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की हुई थी मौत, पठानकोट में एक साथ जली चिता
Wed, 25 Dec 2019 10:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में हुए सड़क हादसे में पठानकोट के मोहल्ला घरथौली निवासी बाप-बेटे की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम चंडीगढ़ से दोनों के शव पठानकोट लाए गए और बुधवार को नम आंखो से सिविल अस्पताल के सामने श्मशान घाट में बाप-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक प्रवीण कुमार (35) मोहाली फेज 3बी में फास्ट फूड का काम करता था और बेटा रोहन तीसरी कक्षा का स्टूडेंट था।
विज्ञापन
मृतक प्रवीण का बड़ा बेटा मयंक उर्फ जानू हादसे के समय अपने नाना के घर पर सेक्टर 20 में मौजूद था। सोमवार देर रात मोहाली में काम खत्म कर प्रवीण अपनी पत्नी ज्योति व बेटे रोहन के साथ स्कूटी पर चंडीगढ़ सेक्टर-29 वापस लौट रहा था। बेटा स्कूटी के आगे खड़ा था और स्कूटी के पीछे बैठी पत्नी ज्योति ने हाथ में क्रेट पकड़ा था।
विज्ञापन
जब वे सेक्टर 33 गुरुद्वारे के सामने पहुंचे तो एक्टिवा अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से टकराते हुए बिजली पोल से टकरा गई। पूरी वारदात सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज के मुताबिक पहले बेटे का सिर बिजली पोल से टकाया, इसके बाद प्रवीण पोल से टकराकर कुछ दूरी पर जा गिरा। जबकि पीछे बैठी ज्योति पति से टकराने के बाद वहीं गिर गई।
विज्ञापन
प्रवीण व बेटे रोहन की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर पठानकोट में पहुंची तो शहर में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। घायल ज्योति को पति और बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पठानकोट लाया गया था, जिसके बाद उसे वापस चंडीगढ़ के अस्पताल भेज दिया गया।