{"_id":"59af9df97f2203eebba7972279e5e2be","slug":"funeral-of-dead-body-after-120-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 दिन बाद लाश का अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 दिन बाद लाश का अंतिम संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना लेक के पास मिली एक लाश का अंतिम संस्कार करीब 120 दिन बाद हुआ है। लाश काफी सड़ी गली होने के कारण उसका परिक्षण करने में परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 हास्पिटल के डाक्टरों के मुताबिक उन्हें जब लाश सुपुर्द की गई थी तो काफी बुरी स्थिति में थी। लाश की उम्र और लिंग पता करना था।
साथ ही हड्डियों से स्किन उतारनी थी। जांच के बाद पता चला कि यह लाश 30-40 साल के व्यक्ति की है। पहले यह लाश सेक्टर-16 में काफी दिन तक रखी थी।
बाद में उसे सेक्टर-32 को सौंप दी गई थी। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में एक संस्था ने वीरवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।