फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Funds worth lakhs and crores, yet people yearn for food grains

लाखों-करोड़ों का फंड, फिर भी अन्न के दाने के लिए तरस रहे लोग

Sun, 05 Apr 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Funds worth lakhs and crores, yet people yearn for food grains
चंडीगढ़। प्रशासन के फंड में रोजाना लाखों रुपये आ रहे हैं, लेकिन अभी भी शहर के कुछ हिस्सों में लोग भोजन के लिए तरस रहे हैं। कॉलोनी नंबर 4 में रहने वाले ज्यादातर लोग मजदूरी का काम करते हैं। कर्फ्यू की वजह से सब कामकाज ठप पड़ा है। लोगों के पास पैसे खत्म हो गए हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि यहां प्रशासन के खाने की गाड़ी नहीं पहुंच रही है। जो गाड़ी आती भी है, वह खाने के कुछ ही पैकेट बांटकर चली जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजिंदर यादव ने बताया कि यहां पर प्रशासन की ओर से रूटीन में लोगों के लिए खाना नहीं भेजा जा रहा है, जिसके चलते वह काफी मुसीबत में हैं। कुछ समाजसेवी संस्थाओं की ओर से मदद पहुंचाई जाती है, जो यहां के लोगों का सहारा है। प्रशासन की ओर से जो खाना भेजा भी जा रहा है, वह पर्याप्त नहीं है। पूरे दिन में एक बार खाने की गाड़ी आती है, उससे लोगों का पेट कैसे भर सकता है।
विज्ञापन

उसमें भी यह खाना कॉलोनी में आगे रहने वाले लोगों को तो खाना बांट दिया जाता है, लेकिन कॉलोनी के अंदर रहने वाले लोगों तक खाना नहीं पहुंच ही नहीं पाता है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में ढाई हजार के करीब झुग्गी है, जिनमें 8 से 10 हजार के करीब लोग रह रहे हैं। यही कारण है कि अधिकतम लोगों को खाना नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में अधिकतम लोग मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। कुछ लोग डेलीवेज पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद साहिबा भी सुध लेने नहीं पहुंची: संजय कुमार
स्थानीय निवासी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक भी गाड़ी खाने की नहीं आई। शनिवार को भी कॉलोनी में करीब 2.30 बजे प्रशासन की ओर से खाना बांटने के लिए टीम भेजी गई थी, लेकिन हमेशा की तरह सभी लोगों तक यह खाना नहीं पहुंच पाया। लोग परेशान है, लेकिन सांसद किरण खेर एक बार भी सुध लेने नहीं पहुंचीं। वह इस संबंध में पार्षद से भी बात कर चुके हैं, लेकिन फिर भी इसका कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि उन्होंने अब प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed