फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   From passion of voters vote record break in Mohali

वोटरों के जोश से मोहाली का पिछला रिकॉर्ड टूटा

Wed, 30 Apr 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 30 Apr 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
From passion of voters vote record break in Mohali

जिले के तीनों विधानसभा हलकों में बुधवार को लोकसभा के लिए रिकॉर्ड औसत 70.17 फीसदी मतदान गत लोकसभा चुनाव से तीन प्रतिशत अधिक है। इस दौरान सबसे कम मतदान विधानसभा हलका मोहली एवं सबसे अधिक विधानसभा हलका डेराबस्सी में हुआ।

विज्ञापन


मतदाताओं के जोश को देखते हुए सभी उम्मीदवार अपने पक्ष में ज्यादा वोटिंग का आंकलन कर रहे हैं। जबकि वोटरों के जोश का असली परिणाम 16 मई को आएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 70.17 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि गत लोकसभा चुनावों में 67 फीसदी मतदान हुआ था। इस दौरान मोहाली विधानसभा हलके में मोहाली 67.89, खरड़ विधानसभा हलके में 70 फीसदी रहा। जबकि डेराबस्सी में 72.64 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन

पोलिंग बूथों पर सुविधाओं के इंतजाम

From passion of voters vote record break in Mohali

इससे पहले दिन में जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान की प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही वोटरों से रूबरू हुए। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की सुविधाओं के लिए सारे इंतजाम किए गए थे।

डीसी ने फेज-छह स्थित सुपर मॉडल पोलिंग स्टेशन में चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही पहली बार मतदान करने वाली वोटर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्व फौजी जो अपनी पत्नी संग आया वोट डालने आया था। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को रोककर उनसे मुलाकात की। साथ ही बूथों पर किए गए इंतजामों की प्रशंसा की। उन्होंने चुनाव को बढ़िया तरीके से पूरा करने के लिए सभी मुलाजिमों का धन्यवाद किया।

16 मई को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

From passion of voters vote record break in Mohali

मतदान के ठीक बाद बुधवार शाम को 756 ईवीएम मशीनें फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल एवं राजपुरा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचा दी गई हैं। जहां पर ईवीएम मशीनें हर समय कड़ी सुरक्षा में रहेंगी। मतगणना 16 मई को होगी। उसी दौरान स्ट्रांग रूम से मशीनों को निकाला जाएगा। इसी दिन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

एक नजर में मतदान

पोलिंग बूथ-688
मोहाली-67.89
खरड़-70
डेराबस्सी-72.64

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed