{"_id":"e55953de490c683e747965060c96fca4","slug":"french-president-will-see-mummy-of-old-remains-in-museum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जनवरी से आमजन भी देख सकेंगे आदिमानव के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जनवरी से आमजन भी देख सकेंगे आदिमानव के अवशेष
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Jan 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
फ्रांस राष्ट्रपति ओलांद म्यूजियम में 26 लाख साल पुराने आदिमानव के अवशेषों को देखेंगे। इसके बाद एक महीने तक इन अवशेषों को म्यूजियम में आमजन के देखने के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
यह अवशेष शिवालिक की पहाड़ियों से मिले थे। प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि ऐसे अवशेष विश्व में सिर्फ तीन ही देशों में मिले हैं। इसमें भारत के साथ चीन और इथोपिया का नाम शामिल है।
विज्ञापन
2005 से 2015 तक चली इस खुदाई में फ्रांस के वैज्ञानिकों के साथ भारत की सोसायटी फोर आर्कियोलॉजिकल एंड एंथ्रोपोलॉजिकल रिसर्च के वैज्ञानिक भी शामिल थे। इस इंडो-फ्रेंच रिसर्च को ही अब म्यूजियम में दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
खुदाई में आदिमानव के 5 हजार से ज्यादा पत्थरों के हथियार मिले हैं। इनमें कई 26 लाख साल पुराने, कुछ 23 लाख तो कुछ 10 लाख साल पुराने हैं। यह हथियार आदिमानव शिकार के लिए इस्तेमाल करते थे।