{"_id":"8f60d046d84370fcfce60729b3931eb9","slug":"french-president-visit-ban-on-entry-of-tourists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच राष्ट्रपति का दौरा: यहां पर्यटकों की एंट्री पर बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेंच राष्ट्रपति का दौरा: यहां पर्यटकों की एंट्री पर बैन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद 24 जनवरी को चंडीगढ़ आएंगे। लेकिन उनके आगमन से पहले ही पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों के दौरे और सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के दौरान एंट्री बैन कर दी जाती है। यह इंट्री सबसे अधिक रॉक गार्डन पर बैन की जाती है। रॉक गार्डन, सेक्टर- 10 स्थित म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर आने वाले पर्यटकों को समस्या हो रही है। अमर उजाला टीम की ओर से वीरवार को शहर के पर्यटन स्थल का दौरा किया गया जिसमें यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद 24 जनवरी को रॉक गार्डन को देखेंगे। इस सिलसिले में यहां पर जब अधिकारियों का दौरा होता है तो 15 से 20 मिनट तक पर्यटकों की इंट्री बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
जम्मू से आए मोहम्मद रिजवान अहमद ने बताया कि टिकट लेने के बाद भी रॉक गार्डन में 20 मिनट से बाहर खडे़ हैं। अभी तक उनकी इंट्री नहीं हुई है।
वहीं, लुधियाना से आए परमिंदर सिंह का कहना था कि अधिकारियों ने भीतर जांच चलने का हवाला देकर हमें अंदर जाने से रोक दिया है।
कैपिटल कॉम्प्लेक्स का केवल ओपन हैंड मोन्यूमेंट देखने की अनुमति
कैपिटल कॉम्प्लेक्स में केवल ओपन हैंड मोन्यूमेंट देखने की इजाजत दी जा रही है। पंजाब एवं हरियाणा विधानसभा और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पर्यटकों की एंट्री बैन कर दी गई है। इसके चलते देशी और विदेशी पर्यटकों को निराश लौटना पड़ रहा है।
गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी
सेक्टर- 10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। यहां पर भी आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा जांच के दौरान दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। लोगों को एंट्री के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव, चंडीगढ़ ने बताया कि सभी पर्यटन स्थल का दौरा किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में कोई खामी न रह जाए, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है।