{"_id":"f6d891e23f2f2501ec79e9b46e44b0f8","slug":"french-president-francios-hollande-and-narendra-modi-chandigarh-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो रूल फॉर PM, चंडीगढ़ में जगह-जगह मोदी-ओलांद के पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो रूल फॉर PM, चंडीगढ़ में जगह-जगह मोदी-ओलांद के पोस्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम के मुताबिक, आम जनता को चंडीगढ़ में कहीं भी पोस्टर लगाने की इजाजत नहीं। लेकिन, देखने में आया कि यह नियम पीएम पर लागू नहीं होता। प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट से लेकर राक गार्डन तक के रूट पर सड़क के बीचों बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद के कई पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मध्यमार्ग के अलावा सेक्टर-26 की अंदरूनी सड़क पर भी दोनो की तस्वीरों के साथ पोस्टर लगाए गए हैं। जबकि किसी भी कंपनी और व्यक्ति अगर ऐसा करता है तो पुलिस की विज्ञापन कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाता है और नगर निगम की ओर से जुर्माना भी लगाया जाता है।
विज्ञापन
प्रशासन ने पिछले साल नवंबर माह में सांस्कृतिक विभाग को अपने आयोजन के लिए वी-3 और प्रमुख मार्गों पर अपने आयोजन के लिए बोर्ड और पोस्टर लगाने की छूट दे दी थी लेकिन वह भी सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जागरूक करने के लिए थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति का आगमन कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा ने लगाए थे पोस्टर
इससे पहले पिछले साल जब पीएम मोदी शहर में आए थे तो भी भाजपा ने शहर के कई सड़कों और चौराहों पर पार्टी के झंडे और पोस्टर लगाए थे लेकिन नगर निगम ने भाजपा को राहत देते हुए कोई नोटिस नहीं भेजा था। जबकि इससे पहले जब पंजाब कांग्रेस ने पोस्टर लगाए थे तो उन्हें लाखों रुपये के नोटिस भेजे गए थे।
ताज होटल के सामने की पार्किंग पर पुलिस का कब्जा
सेक्टर-17 के ताज होटल के सामने की पार्किंग पब्लिक के लिए शनिवार दोपहर से बंद कर दी। इस पार्किंग पर पुलिस विभाग की सरकारी गाड़ियां पार्क है।