फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Freezing cold wave continues in Punjab, Ludhiana coldest at 0.3 deg C

बठिंडा में ठंड ने 47 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, लुधियाना में पारा 0.3 पहुंचा, अबोहर में एक की मौत

Thu, 02 Jan 2020 01:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/बठिंडा/मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/बठिंडा/मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Freezing cold wave continues in Punjab, Ludhiana coldest at 0.3 deg C
ठंड की चपेट में पंजाब। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में शीत लहर ने नए साल का स्वागत किया। पंजाब में बुधवार को लुधियाना सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद 0.4 डिग्री के साथ सबसे सर्द जालंधर का आदमपुर रहा। वहीं बठिंडा में पारा लुढ़कर 0.5 डिग्री पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


यहां ठंड ने पिछले 47 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले इतनी ज्यादा ठंड साल 1973 में पड़ी थी। यहां कुछ इलाकों में पाइप में पानी भी जम गया जिससे सप्लाई में बाधा आई। मुक्तसर में तापमान 2 डिग्री रहा। यहां 20 वर्ष बाद इतनी सर्द रात रही। मौसम विभाग के अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पंजाब में सात जनवरी तक इसी तरह से ठंड रहने की संभावना हैं। 
विज्ञापन


अबोहर में कड़ाके की ठंड से एक की मौत
पिछले करीब 15 दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन में दो लोगों की सर्दी के कारण मौत हो चुकी है। नववर्ष पर मंगलवार को रात को भी एक ओर जहां लोग विभिन्न जश्न में लगे थे। वहीं पुराने फाजिल्का रोड संत नगर के पास एक बेसहारा वृद्ध ने ठंड के कारण दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 की पुलिस ने मृतक के शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संत नगर में जोहड़ी मंदिर के सामने करीब 50 वर्षीय बेसहारा व्यक्ति कंबल लपेट कर पीपल के पेड़ के नीचे सोया था कि रात्रि में कड़ाके की सर्दी में उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह लोगों ने उसे मृत पड़ा देख इस की सूचना सिटी 1 की पुलिस को दी मृतक के शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बता दें कि सोमवार को अनाज मंडी में शेड नंबर 1 के नीचे कंबल ओढ़कर सोए एक रिक्शा चालक की भी ठंड से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed