{"_id":"ed5c14cddddc9e5bc89ec4210528295c","slug":"free-wifi-and-many-facilities-will-given-in-rose-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल शुरू, म्यूजिकल नाइट का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल शुरू, म्यूजिकल नाइट का शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय 44वें रोज फेस्टिवल का आगाज आज से। फेस्टिवल का उद्घाटन चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर करेंगी। इस बार रोज फेस्टिवल में आने वाले लोगों को फ्री वाई फाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इसके लिए रोज गार्डन को पूरा वाई फाई जोन बनाया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को नगर निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था ने दी। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस दौरान नगर निगम अब तक के मेयर और कमिश्नर को सम्मानित भी किया जाएगा। रोज गार्डन में अंदर फूड प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
फ्लावर कंपटीशन का भी आयोजन
मेयर अरुण सूद ने बताया कि रोज गार्डन में फ्लावर कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें फ्लावर हैट, रोज क्विज, रोज प्रिंस एंड प्रिंसेज, रोज किंग एंड क्वीन, काइट फ्लाइंग और स्पॉट पेंटिंग का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम के माली, सफाई कर्मचारी, सीवरमैन को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के पर्यटन निदेशक जितेंद्र यादव ने बताया कि 19 फरवरी को स्वास्तिक बैंड के रंजीत बावा की प्रस्तुति शाम 6:30 बजे होगी। 20 फरवरी को पंजाबी गायक जैजी बी प्रस्तुति देंगे। वहीं 21 फरवरी को गायक सुखविंदर सिंह परफार्म करेंगे। ये सभी कार्यक्रम शाम 6:30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
फेस्ट के दौरान लेजर वैली में डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता और पंजाबी गायक जैजी बी उपस्थित थे।
यह है शेड्यूल
19 फरवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम
- 11 बजे सांसद किरण खेर करेंगी उद्घाटन
- 11:10 बजे ब्रास एंड पाइप बैंड कंपटीशन
- 11:20 बजे फ्लावर कंपटीशन
- 11:25 बजे एनजेडसीसी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम
- 12:30 बजे फॉक डांस कंपटीशन
- 3:30 बजे मिस एंड मिस्टर रोज कंपटीशन
- 5 बजे हास्य कवि सम्मेलन में मशहूर कवि अशोक चक्रधर सहित आएंगे अन्य कवि।
20 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम
- 9 बजे रोज प्रिंस एंड प्रिंसेज कंपटीशन
- 10:20 बजे फोटोग्राफी एग्जीबिशन
- 10:35 बजे परंपरागत फोक डांस
- 11 बजे काइट फ्लाइंग कंपटीशन
- 11: 30 बजे रोज किंग एंड क्वीन कंपटीशन सीनियर सिटीजन वर्ग में प्रतियोगिता।
- 2 बजे रोज क्विज
- 3:30 बजे ब्लाइंड इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे
- 5 बजे क्लासिकल इवनिंग पंडित छन्नू लाल मिश्रा की प्रस्तुति
21 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम
- 10:30 बजे स्पाट पेंटिंग कंपटीशन
- 10:40 बजे परंपरागत फोक डांस
- 11:30 बजे अंताक्षरी
- 3 बजे क्लोजिंग सेरेमनी और पुरस्कार वितरण समारोह
- 4 बजे परंपरागत फोक डांस
- 5 बजे इंडियन आइडल जैसीम, अनुज शर्मा, गुलशन टंडन की बैंड परफार्मेंस