फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free vaccination campaign started to prevent pneumonia in Chandigarh 

चंडीगढ़: निमोनिया से बच्चों के बचाव के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डेढ़ माह के आरव और शिल्पा को लगी सुई

Fri, 16 Jul 2021 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Jul 2021 12:14 PM IST
सार

न्यूमोकोकल कांजुगेट की तीन डोज इंजेक्शन के रूप में बच्चों को दी जानी है। पहला इंजेक्शन बच्चे को डेढ़ महीने यानी छह हफ्ते का होने पर पेंटा-1 लगेगा। दूसरा इंजेक्शन बच्चे को साढ़े तीन महीने यानी 14 हफ्ते का होने पर लगेगा जबकि तीसरा एमआर के साथ बच्चे के नौ महीने से 12 महीने यानी एक साल पूरे होने के बीच लगेगा। 

विज्ञापन
Free vaccination campaign started to prevent pneumonia in Chandigarh 
चंडीगढ़ में बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों को निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए चंडीगढ़ के सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार को न्यूमोकोकल टीके की खुराक नि:शुल्क लगानी शुरू कर दी गई है। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग व जीएमएसएच 16 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल की उपस्थिति में अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में सेक्टर 11 के डेढ़ माह के आरव व शिल्पा को इसकी खुराक लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। 

विज्ञापन


डॉ. कंग ने बताया कि  नियमित टीकाकरण अभियान में न्यूमोकोकल टीके को शामिल कर लिया गया है। अब पीजीआई, जीएमसीएच 32, जीएमएसएच 16,  मनीमाजरा, सेक्टर 45 और 22 के सिविल अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसे नि:शुल्क लगवाने की सुविधा उपलब्ध है। अस्पतालों में जहां यह प्रतिदिन लगाया जाएगा वहीं स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार और शनिवार को इसकी खुराक दी जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर खतरा मंडराने की आशंका को देखते हुए यह शुरू किया गया है। क्योंकि कोरोना संक्रमण में सबसे ज्यादा फेफड़े ही प्रभावित होते हैं। ऐसे में बच्चों को इस टीके की खुराक से संक्रमण से लड़ने की क्षमता मिलेगी।
विज्ञापन



वैक्सीन की तीन डोज
डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि न्यूमोकोकल कांजुगेट की तीन डोज इंजेक्शन के रूप में बच्चों को दी जानी है। पहला इंजेक्शन बच्चे को डेढ़ महीने यानी छह हफ्ते का होने पर पेंटा-1 लगेगा। दूसरा इंजेक्शन बच्चे को साढ़े तीन महीने यानी 14 हफ्ते का होने पर लगेगा जबकि तीसरा एमआर के साथ बच्चे के नौ महीने से 12 महीने यानी एक साल पूरे होने के बीच लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है निमोनिया
डॉ. नागपाल ने बताया कि निमोनिया फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है। यह वायरस या बैक्टीरिया के इंफेक्शन की वजह से होता है। इसके अलावा यह किसी परजीवी, कुछ दवाओं और अन्य बीमारियों से हुए संक्रमण के कारण भी हो सकता है।

निमोनिया के लक्षण
-निमोनिया होने पर फ्लू जैसे लक्षण महसूस होते हैं।
-इसका मुख्य लक्षण खांसी है।
-इसमें बच्चा कमजोर और थका हुआ महसूस करता है।
-बुखार के साथ पसीना और कंपकंपी
-सांस लेने में दिक्कत या सांस तेज चलती है।
-भूख भी नहीं लगती
-जी मिचलाना और उल्टी होना
-दस्त लगना, पसीना आना, सिरदर्द होना, मांसपेशियों में दर्द होना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed