फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free travel for women and children in roadways buses on Rakshabandhan

रक्षाबधंन का तोहफा: महिलाएं और 15 वर्ष तक के बच्चे रोडवेज बसों में करेंगे निशुल्क यात्रा, सरकार ने दी स्वीकृति

Wed, 06 Aug 2025 05:46 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 05:46 PM IST
सार

हरियाणा में रक्षाबंधन पर्व पर  महिलाएं और 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चे मुफ्त में सफर करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन
Free travel for women and children in roadways buses on Rakshabandhan
हरियाणा रोडवेज की बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में रक्षाबंधन के दौरान महिलाएं और 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चे मुफ्त में सफर करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने घोषणा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। विज ने कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को राज्य सहित चंडीगढ़ व  दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए दिनांक 8 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे से दिनांक 9 अगस्त 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मेरे संज्ञान में आया है कि प्राइवेट बसों के रूट का निर्धारण ठीक ढंग से नहीं हुआ है और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को इन रूटों के समय को लेकर अध्ययन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं’’।  इसके अलावा, उन्होंने कहा कि नई बसों, विशेषतौर पर इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की प्रक्रिया जारी है। विज बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। मंत्री विज ने कहा कि  प्राईवेट बसें सरकारी बसों से कुछ समय पहले चलती हैं और प्राईवेट बसें सवारियों को उठा लेती हैं जिससे सरकारी बसों को सवारी नहीं मिलती। 
विज्ञापन


इस संबंध में उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार के मामलों की जांच की जाए और अध्ययन किया जाए। इसके अलावा, विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि इन रूटों के समय को बदला जा सकता है। इसके अलावा, मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा के निवासियों की सुविधा के लिए यह भी फैसला लिया गया है कि राज्य के प्रत्येक गांव में हरियाणा रोडवेज की बस जाएगी। राज्य के सभी गांवों में बस को पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। इस बारे में राज्य के सभी परिवहन विभाग के महाप्रबंधकों को एक पत्र भी जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed