फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free buses will run for Sultanpur Lodhi

प्रकाश पर्वः सुल्तानपुर लोधी के लिए चलेंगी फ्री बसें

Mon, 04 Nov 2019 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
Free buses will run for Sultanpur Lodhi
प्रकाश पर्व

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर श्रद्धालुओं को सुल्तानपुर लोधी के दर्शन कराने को सरकार फ्री बसें चलाएगी। पर्यटन मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने इस संबंध में पर्यटन और ट्रांसपोर्ट विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहल पर पर्यटन और ट्रांसपोर्ट विभाग यह सुविधा देंगे। इसके तहत पांच से बारह नवंबर तक 1500 बसें श्रद्धालुओं को सुल्तानपुर लोधी लेकर जाएंगी। 
विज्ञापन


कहां से कौन सी बस ने किस दिन जाना है, यह सारा शेड्यूल डिप्टी कमिश्नर और एसडीएम को भेज दिया गया है। राज्य भर से लोगों को दर्शन करवाने के लिए हर शहर, विधानसभा हलके को शहरी व ग्रामीण इलाकों के लिए बसें अलॉट की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


550वें समागम के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू की है। समागम के बारे में जानकारी लेने को टोल फ्री नंबर 1800-1800550 पर संपर्क किया जा सकता है। मीटिंग में प्रमुख सचिव विकास प्रताप और डायरेक्टर मालविंदर सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed