फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Free Bus Service Started for Kartarpur Sahib from Shri Harmandir Sahib

खुशखबरीः श्री हरमंदिर साहिब से करतारपुर कॉरिडोर के लिए शुरू हुई फ्री बस सेवा, चलेगी रोजाना

Tue, 03 Mar 2020 04:45 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर(पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 03 Mar 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Free Bus Service Started for Kartarpur Sahib from Shri Harmandir Sahib
करतारपुर साहिब के लिए बस रवाना - फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा श्री करतापुर साहिब के दर्शनों के लिए श्री हरमंदिर साहिब से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर तक के लिए एक फ्री बस सेवा शुरू की है। पहली बस को एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कोतवाली चौक के नजदीक स्थित गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब से रवाना किया।
विज्ञापन


यह बस सुबह गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब के नजदीक स्थित भाई गुरदास हॉल से रोज चलेगी। शाम को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर डेरा बाबा नानक लौटने वाली संगत को अमृतसर भी लाएगी। एसजीपीसी इससे पहले भी डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से कॉरिडोर तक फ्री बसों की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। इस अवसर पर लौंगोवाल ने कहा कि एसजीपीसी गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन


डेरा बाबा नानक स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब श्री दरबार साहिब में श्रद्धालुओं के लिए रिहायश और लंगर की सुविधा निरंतर जारी है। संगत की मांग थी कि एक बस अमृतसर से भी शुरू की जाए। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसों की गिनती भी बढ़ा दी जाएगी। इस अवसर पर एसजीपीसी सदस्य भाई मंजीत सिंह, अधिवक्ता भगवंत सिंह स्यालका के साथ-साथ एसजीपीसी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीपीसी भेजेगी गुरबाणी कीर्तन करने के लिए हजूरी रागी जत्थे

एसजीपीसी जल्द ही गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में गुरबाणी कीर्तन करने के लिए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी सिंहों के जत्थों को भेजेगी। लौंगोवाल ने कहा कि पहले एसजीपीसी ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में गुरबाणी कीर्तन करने के लिए सचखंड से हजूरी रागी जत्थों को भेजा था, लेकिन पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस पर रोक लगा दी थी।

अब पीएसजीपीसी ने गुरबाणी कीर्तन करने वाले जत्थों को भेजने पर अपनी सहमति दे दी है। एसजीपीसी आगामी कुछ दिनों के भीतर ही सचखंड के हजूरी रागी जत्थों को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब भेजने के प्रबंध करेगी। एक सवाल के जवाब में लौंगोवाल ने कहा कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में माथा टेकने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को तंग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा करना पंजाब के लोगों को शक की निगाह के साथ देखने जैसा है। पंजाब सरकार को इस पर तुरंत रोक लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed