फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud With People In Gurdaspur and pathankot Of Punjab

पैसे डबल करने के नाम पर कई करोड़ की ठगी, बिछाया लोकलुभावन जाल और फंसते गए लोग

Tue, 03 Sep 2019 11:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fraud With People In Gurdaspur and pathankot Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

गुरदासपुर के सैकड़ों लोगों ने किम फ्यूचर विजन सर्विस लिमिटेड कंपनी पर लाखों रुपये आरडीएफ, फिक्स डिपॉजिट व अन्य कामों के लिए लगाए थे। कंपनी ने लोगों की 13 करोड़ 35 लाख 58 हजार 90 रुपये की रकम हड़प ली है। मामले की शिकायत गुरमीत सिंह पुत्र सौदागर सिंह निवासी डॉलोवाल जिला पठानकोट ने 18 फरवरी 2019 को एसएसपी गुरदासपुर के समक्ष पेश होकर दी थी।

विज्ञापन


इसकी जांच डीएसपी क्राइम ब्रांच लखविंदर सिंह को सौंप दी गई। मामले की जांच में पता चला कि कंपनी के डायरेक्टर ने लोगों को पैसे डबल करने के नाम पर करोड़ों की ठगी की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह पुत्र सौदागर सिंह ने बताया कि वह 19 साल भारतीय सेना में काम करने के बाद पेंशन पर आया है। इसी दौरान उसकी मुलाकात रविंद्र सिंह मैनेजर डायरेक्टर किम फ्यूचर विजन कंपनी के साथ हुई। उसने गुरमीत सिंह को कहा कि वह लोगों को उनकी कंपनी का एजेंट बनाए और पैसे भी डबल करने का प्लान समझाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुरमीत ने अपने अधीन कई लोगों को एजेंट के तौर पर रख लिया। उन्होंने पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में कई लोगों से पैसे लेकर कंपनी में जमा करवा दिए। लोगों ने कंपनी में करोड़ों जमा करवाए तो आरोपी लोगों का 13 करोड़ 35 लाख 58 हजार 90 रुपये हड़पकर निकल गया। पीड़ित ने बताया कि पूरी राशि की मैच्योरिटी रकम 19 करोड़ बनती है जिसे लेकर आरोपी फरार हो चुका है। पुलिस ने आरोपी के अमृतसर और गुरदासपुर कार्यालय में भी छापामारी की लेकिन उसे काबू नहीं किया जा सका। 

एजेंट रखकर फैलाया कारोबार

आरोपी रविंद्र सिंह इतना शातिर दिमाग था कि उसने सैकड़ों भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर आगे एजेंट रखने के लिए बोल दिया। जैसे ही उसका नेटवर्क बढ़ता गया वैसे-वैसे ही लोग उसकी कंपनी में पैसे लगाते रहे। पुलिस ने कंपनी के कैशियर किशनचंद पर भी मामला दर्ज किया है।

गुरदासपुर में भी ठगे गए सैकड़ों लोग
किम फ्यूचर विजन कंपनी ने गुरदासपुर में भी सैकड़ों लोगों का पैसा हड़प लिया। इस दौरान कई लोगों ने एसएसपी के समक्ष भी अपनी शिकायतें दर्ज करवाई लेकिन प्रदर्शन के बावजूद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। अब पुलिस ने पूर्व फौजी की शिकायत पर इसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कंपनी में काम करने वाले लोग भी पुलिस की जांच के घेरे में
किम कंपनी में कुछ गुरदासपुर के लोग भी काम करते थे। जब लोगों को एक अच्छा खासा ऑफिस दिखने लगा तो लोगों ने अपने पैसे लगाने शुरू कर दिए। थाना सिटी के जांच अधिकारी कमलजीत सिंह इस मामले को लेकर भी जांच कर रहे हैं। आखिरकार कंपनी में काम करने वाले लोग कैसे इस कंपनी से जुड़े थे और डायरेक्टर के बारे में उन्हें क्या-क्या जानकारी है। इन पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed