फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of six and a half lakhs from 12 people including two judges in the name of investing

इंवेस्ट करने के नाम पर दो जज समेत 12 लोगों से साढ़े छह लाख की ठगी

Thu, 19 Mar 2020 01:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud of six and a half lakhs from 12 people including two judges in the name of investing
चंडीगढ़। कंपनी में इंवेस्ट कर मोटी रकम का मुनाफा देने का झांसा देकर दो पूर्व जज समेत 12 लोगों से साढे़ छह करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ अपराध शाखा ने न्यू दिल्ली के एचडीएफसी जीके-1 ब्रांच के पूर्व रिलेशनशिप मैनेजर सौरभ घोष व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि सौरभ किसी अन्य मामले में पंजाब जेल में बंद है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि वह सेक्टर-27 निवासी है। शिकायत में बताया गया कि वह अपने किसी जानकार के माध्यम से करीब पांच साल पहले न्यू दिल्ली के एचडीएफसी जीके-1 ब्रांच के रिलेशनशिप मैनेजर सौरभ घोष से संपर्क हुआ था। आरोप है कि सौरभ ने उन्हें अलग-अलग कंपनियों में रुपये इंवेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने करीब साढ़े 52 लाख रुपये जमा करवा दिए। साथ ही दो पूर्व जज समेत 11 और भी लोगों ने सौरभ के पास मोटी रकम जमा करवा दी। आरोपी ने सभी से 6,60,75000 रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब सौरभ घोष ने साल 2017 में बैंक से इस्तीफा लिया। वहीं अपराध शाखा की जांच में सामने आया कि सौरभ पर और भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed