फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of Rs 20 lakh in the name of buying land, case registered against three

Chandigarh News: जमीन खरीदने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी, तीन पर केस दर्ज

Sat, 04 Nov 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 20 lakh in the name of buying land, case registered against three
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर स्थित गांव रामपुर सैनियां में जमीन खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जतिंदर कुमार निवासी गांव डल्लेवाल, जिला होशियारपुर ने बताया कि उसने विजय कुमार, कुलदीप सिंह उर्फ सोनी दोनों निवासी गांव रामपुर सैनियां और राजू निवासी गांव सजादपुर नारायणगढ़, जिला अंबाला, हरियाणा के साथ गांव रामपुर सैनियां में एक जमीन का सौदा किया था। इस जमीन का सौदा तय करने के बाद बयाने के तौर पर उनको बीस लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद उसने आरोपियों को कई बार रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने न तो उसके नाम जमीन की रजिस्ट्री करवाई और न ही उसके पैसे वापस किए। इसके बाद परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed