{"_id":"66987274a4ece9d3d0048a19","slug":"fraud-of-rs-1965-lakh-in-the-name-of-sending-money-abroad-chandigarh-news-c-16-pkl1043-470604-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 19.65 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 19.65 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्टडी वीजा और विदेश भेजने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 19.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया है। पहले मामले में श्री गंगानगर राजस्थान निवासी नवराज सिंह की शिकायत पर सेक्टर-3 थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मेसर्स एवीएम ग्लोबल नंबर 143-144, सेक्टर-9 के अमन और अन्य ने ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टडी वीजा दिलवाने के नाम पर उससे 11 लाख 65 हजार रुपये लिए लेकिन न तो स्टडी वीजा दिलवाया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
वहीं, दूसरे मामले में आशीष शर्मा निवासी मोजोवाल नग्गल पंजाब की शिकायत पर सेक्टर-3 थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि मेसर्स गोल्डन ओवरसीज, एससीओ नंबर 54-55, द्वितीय तल, सेक्टर-9 के जय करण जोशी व अन्य ने विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।