{"_id":"65b97c5373fa820a03005de4","slug":"fraud-of-rs-156-lakh-by-luring-a-female-teacher-chandigarh-news-c-87-1-spkl1036-108823-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: महिला शिक्षक को झांसे में लेकर की 1.56 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: महिला शिक्षक को झांसे में लेकर की 1.56 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी निवासी एक महिला शिक्षक को टेलीग्राम पर टास्क देने का झांसा देकर 1.56 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-12 साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 एमडीसी निवासी महिला ने बताया कि वह चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में शिक्षक है, टेलीग्राम आईडी चलाती है। उनके टेलीग्राम ग्रुप पर एक लिंक आया था। उन्होंने 27 जून 2023 को ग्रुप ज्वाइन किया।
ग्रुप को पांच लोग चला रहे थे। उन्होंने महिला से टास्क पूरा करने के लिए एक हजार रुपये मांगे। शिकायतकर्ता ने पेटीएम से एक हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उन्होंने दूसरा ग्रुप ज्वाइन किया। इसमें उनसे टास्क के नाम पर तीन हजार रुपये मांगे। महिला ने ट्रांसफर कर दिए। उसी दिन उनको 9100 रुपये वापस कर दिए गए। इसके बाद उन्होंने टेलीग्राम पर और ग्रुप ज्वाइन किए। इसके बाद उन्हें दोबारा से मैसेज आया कि आपको सात हजार रुपये और जमा करवाने हैं।
महिला ने कहे अनुसार रुपये जमा कर दिए। इस तरह आरोपियों ने टास्क देने का झांसा देकर उनसे 1.56 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद और रुपये जमा करने को कहा तो महिला को शक हुआ। उन्होंने रुपये जमा नहीं करवाए। रुपये नहीं मिलने पर महिला ने साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा दी।