फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of one lakh rupees from senior manager on the pretext of giving loan

कर्ज देने का झांसा देकर सीनियर मैनेजर से एक लाख रुपये की ठगी

Mon, 10 May 2021 02:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one lakh rupees from senior manager on the pretext of giving loan
चंडीगढ़। जालसाजों ने पांच लाख रुपये कर्ज देने का झांसा देकर ई-कॉमर्स कंपनी के सीनियर मैनेजर से एक लाख तीन हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसके बाद मामले की सूचना साइबर पुलिस को दी गई। शिकायत पर साइबर सेल ने सेक्टर-36 थाने में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित गांव नसबीपुर निवासी शोएब आलम के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-42 के शुभम ठाकुर ने साइबर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ में एक ई-कॉमर्स कंपनी में सीनियर मैनेजर हैं। उन्हें कुछ जरूरी कामों के लिए पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने अगस्त 2019 को एक प्राइवेट बैंक से कर्ज अप्लाई किया था। इसके कुछ दिन बाद उनके मोबाइल पर एक शख्स का फोन आया। फोन पर उसने कर्ज लेने से संबंधित सारे कागजात व बैंक स्टेटमेंट मांगी। इसके बाद कर्ज पास कराने के एवज में 5400 रुपये प्रोसेसिंग फीस को चुकता करने को कहा गया।
विज्ञापन

फीस देने के बाद उनके बैंक खाते से सात-आठ ट्रांजैक्शन के बाद कुल एक लाख तीन हजार रुपये खाते से उड़ गए। इसके बाद जांच में पता लगा कि शोएब आलम नामक व्यक्ति की खाते में यह सारी रकम जमा हुई है। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद अब मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed