फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of 25 thousand from the account of High Court judge

हाईकोर्ट के जज के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 25 हजार

Sat, 07 Aug 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 25 thousand from the account of High Court judge
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक जज के बैंक खाते से जालसाजों ने साढ़े 25 हजार रुपये उड़ा लिए। जज ने भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के योनो एप से रुपए भेजना चाहा, लेकिन एप में अमान्य अनुरोध के मैसेज के साथ पहले केवाईसी अपडेट कराने का एक लिंक आया। इसमें बैंक से जुड़ी जानकारियां भरने के बाद खाते से रकम निकल गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-24 निवासी जज ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका हाईकोर्ट ब्रांच के एसबीआई बैंक में खाता हैं। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए उन्होंने एसबीआई योनो एप डाउनलोड कर रखा है। बीते 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एप से पैसा भेजना चाहा, तो एप अचानक बंद हो गया। दोबारा एप लॉगिन किया तो स्क्रीन पर अमान्य अनुरोध का मैसेज दिखा। इसके थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर संदेश के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसमें बैंक खाते को चालू रखने की बात लिखकर केवाईसी अपडेट करने के बारे में लिखा था। लिंक पर क्लिक किया तो एक फार्म खुल गया। इसमें केवाईसी अपडेट करने के लिए बैंक से जुड़ी जानकारियां भरने को कहा गया था। जैसे ही जानकारी भरी तो कई वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त हुआ। इसके बाद बैंक की तरफ से संदेश आया कि खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 5500 और 20 हजार खाते से निकाले गए हैं। इसके बाद उन्होंने बैंक में शिकायत देकर कार्ड को ब्लॉक करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed