फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud in the name of getting TTE recruitment done in railway

Chandigarh News: रेलवे में टीटीई भर्ती करवाने के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, केस दर्ज

Sun, 16 Jun 2024 10:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
fraud in the name of getting TTE recruitment done in railway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। बाप-बेटे ने एक युवक को रेलवे में भर्ती करवाने का वादा कर बदले में 9.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मनीष कुमार निवासी तीर्थ नगर वेरका ने पुलिस को बताया है कि उसकी मुलाकात बख्शीश सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी गांव उरदन तहसील अजनाला के साथ हुई थी। दोनों अभी गुरुद्वारा बोहडी साहब कोट खालसा में रहते हैं। उन्होंने पीड़ित को बताया कि उनकी जान पहचान रेलवे के बड़े अधिकारियों से है। उन्होंने कई लोगों को नौकरी लगवाया है और उसे भी भर्ती करवा देंगे। उसे रेलवे में टीटीई की नौकरी लगवा देंगे।

इसके बदले में उनसे 24 फरवरी, 2022 को चेक के माध्यम से तीन लाख रुपये लिए। 10 मार्च, 2022 को 4 लाख रुपये और 24 मार्च, 2022 को ढाई लाख रुपये और लिए। रुपये लेने के बाद उन्हें नौकरी पर नहीं लगवाया। आरोपियों ने मनीष कुमार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे हॉस्पिटल दानापुर पटना बिहार का मेडिकल बनवा कर दिया गया। इसके अलावा डीआरएम ऑफिस बिलासपुर का पहचान पत्र भी बनवा कर दिया गया। सब कुछ जाली पाया गया है। शिकायत की जांच एडीसीपी क्राइम ने की। जांच के बाद थाना वेरका में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed