फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud in land exchange, case registered on SSP's orders

Chandigarh News: जमीन की अदला-बदली में की धोखाधड़ी, एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज

Mon, 27 Apr 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud in land exchange, case registered on SSP's orders
मोहाली। जमीन की अदला-बदली करने के नाम पर धोखाधड़ी और विश्वासघात के मामले में थाना सोहाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता से करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन लेकर पूरी जमीन ट्रांसफर न करने और बाद में धमकियां देने के आरोप हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव भागो माजरा निवासी गुरमोहन सिंह ने आरोप लगाया कि गुरजंट सिंह, उसकी पत्नी नवजोत कौर और कुलदीप सिंह ने साजिश के तहत उसके साथ जमीन की तबादले पर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक 17 एकड़ जमीन के बदले आरोपी ने 17 एकड़ जमीन देने का वादा किया था, लेकिन केवल 13.5 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई, जबकि 3.5 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री अब तक नहीं करवाई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार पंचायतें हुईं, लिखित समझौते हुए और एक करोड़ रुपये के चेक भी दिए गए, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने न जमीन देने और न ही रकम लौटाने की बात कहकर जान से मारने की धमकियां भी दीं। मामले की जांच एसएसपी कार्यालय से मार्क होकर कप्तान पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में 1 सितंबर 2020, 14 जनवरी 2022 और 6 सितंबर 2023 के समझौतों, बयानों और दस्तावेजों की जांच के बाद प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला पाया गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी ने 17 एकड़ जमीन के एवज में पूरी रजिस्ट्री न करवा कर शिकायतकर्ता के साथ धोखा किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी रूपनगर रेंज की सहमति और एसएसपी मोहाली की मंजूरी के बाद थाना सोहाना में आरोपी गुरजंट सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच एएसआई बलजिंदर सिंह को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed