{"_id":"96c168575cdd5758057b67cf79d51788","slug":"franciso-hollande-narendra-modi-chandigarh-visit-side-effects-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-ओलांद का ऐतिहासिक चंडीगढ़ दौरा, 12 साइड इफेक्ट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-ओलांद का ऐतिहासिक चंडीगढ़ दौरा, 12 साइड इफेक्ट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 जनवरी को चंडीगढ़ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का ऐतिहासिक दौरा होने जा रहा है, लेकिन इस वीवीआईपी दौरे ने शहर के लोगों के लिए हफ्ते भर से मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सितंबर में मोदी दौरे के खट्टे अनुभव को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने आम जनता की सुविधाओं को दरकिनार कर मेहमानों को खुश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
वीआईपी रूट को लेकर लेक परेशान हो रहे हैं तो अधिकारियों की मीटिंग के कारण पिछले हफ्ते भर से जरुरी फाइलें लटकी हुई हैं। कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को स्थागित करना पड़ा है। अमर उजाला ने पिछले एक हफ्ते से मोदी और ओलांद दौरे में जुटे यूटी प्रशासन के अधिकारियों के शेड्यूल के कारण आम जनता को आ रही परेशानियों की जायजा लिया।
विज्ञापन
1.वीवीआईपी दौरे से टालना पड़ा चुनाव
शहर के बजट को लेकर गठित होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी के 22 जनवरी को होने वाले चुनाव को वीवीआईपी दौरे के कारण स्थागित करना पड़ा है। चुनाव में देरी के कारण बजट पर चर्चा में देरी होगी। आम लोगों से भी कमेटी बजट पर सुझाव मंगाती है। ऐसे में बजट पारित होने में देरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
2. चुनिंदा वार्ड चमकाने में लगी दी पूरी टीम
पीएम मोदी के चंडीगढ़ आने से पहले ही नई दिल्ली बीजेपी कार्यालय से हफ्ते भर तक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश जारी हो गए। नगर निगम और प्रशासन ने कुछ वार्ड को चमकाने में पूरी ताकत झोंक दी। दूसरे वार्ड के सफाई कर्मचारियों को हटाकर स्वच्छता अभियान वाले वार्ड में लगा दिया।
3. दफ्तरों के चक्कर लगा रही जनता
यूटी सचिवालय,डीसी ऑफिस और नगर निगम कार्यालय में पिछले करीब एक हफ्ते से आम जनता अधिकारियों से मिलने के लिए चक्कर लगा रही है। अधिकारियों को 12 से 1 बजे मिलने का समय तय है। लेकिन मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति दौरे के कारण अधिकारी तैयारियों को लेकर कभी मीटिंग तो कभी फिल्ड दौरे पर रहते हैं।
4. कर्मचारियों की छुटिट्यां रद्द वीवीआईपी दौरे को देखते हुए यूटी प्रशासन ने सभी पुलिस और फायर कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। जानकारी अनुसार शनिवार को आमतौर पर यूटी सचिवालय में कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी होती है, लेकिन मोदी दौरे को देखते हुए उच्च अधिकारियों के स्टॉफ बुलाया गया है।
5.गणतंत्र दिवस परेड़ रिहर्सल चार दिन पहले
पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे के कारण पहली बार गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले होने वाली परेड रिहर्सल को इस बार चार दिन पहले करना पड़ा है। 24 को वीआईपी शहर में होंगे। ऐसे में 22 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल करवा दी गई।
6. साइकिलिंग को कर दिया रद्द वीवीआईपी दौरे के कारण साइकिल प्रेमियों को भी खासी निराशा हुई है। वन विभाग की ओर से 22 जनवरी को सुखना लेक के पीछे साइकिलिंग कार्यक्रम को भी मोदी और ओलांद दौरे के कारण रद्द करना पड़ा है।
7. रुट को चमकाने में लगा पूरा इंजीनियरिंग विभाग
यूटी प्रशासन मोदी और ओलांद दौरे से पहले शहर के उन सेक्टर की सड़कों और घरों की दीवारों को चमकाने में लगा है,जहां से वीवीआईपी काफिला गुजरेगा। इस काम के लिए यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग और नगर निगम का पूरा स्टॉफ जुट गया है। कई सेक्टरों में चल रहा रेनोवेशन और मरमम्त का काम भी काफी प्रभावित हुआ है।
8. सैलानियों की एंट्री कर दी बैन मोदी और ओलांद चंडीगढ़ दौरे पर रॉक गार्डन,कैपिटल कॉम्पलेक्स,गवर्नमेंट म्यूजियम का दौरा करेंगे। पिछले 15 दिनों से इन पर्यटन स्थलों पर पुलिस हर रोज जांच कर रही है। सैलानियों को पुलिस जांच के समय घंटे भर तक बाहर इंतजार करना पड़ता है। सुरक्षा के नाम पर काफी सख्ती बरती जा रही है। कैपिटल कॉम्पलेक्स में जाने वाले सैलानियों को सिर्फ ओपन हैंड तक जाने की अनुमति दी जा रही है। पंजाब और हरियाणा विधानसभा और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की सैर बद कर दी है।
9. ग्रीन सिटी में पेड़ों की हुई कटाई
वीवीआईपी दौरे के लिए यूटी प्रशासन ने शहर की हरियाली को भी दांव पर लगा दिया। सेक्टर-10 गवर्नमेंय आर्ट म्यूजियम एंड गैलरी में ओलांद के स्वागत में फूलों की क्यारियां तैयार करने के लिए कई पेड़ों को काट दिया गया। मामला उठने पर निगर कमिश्नर बलदेव पुरूषार्था ने मामले में जांच के आदेश भी जारी कर दिए।
10. टैगोर थियेटर के सभी कार्यक्रम रद्द
शहर के कला प्रेमियों का टैगोर थियेटर से गहरा लगाव है। फ्रांस राष्ट्रपति ओलांद के दौरे के लिए करीब 15 दिन पहले ही टैगोर थियेटर की सभी बुकिंग रद्द कर दी गई या फिर उन्हें स्थागित कर दिया गया। टैगोर थियेटर में ओलांद का पहले प्रोग्राम भी तय किया गया, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया। 10 जनवरी के बाद से टैगोर में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। मोदी दौरे के बाद ही टैगोर में कोई कार्यक्रम होगा।
11. पहले छुपाया फिर हटाया
मोदी और ओलांद की गाड़ियों का काफिला हल्लोमाजरा से गुजरेगा। इस एरिया में गंदगी और अव्वस्था को छुपाने के लिए यूटी प्रशासन ने वीरवार को चिक को सड़क के किनारे लगा दिया। लेकिन शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने काफी कर्मचारियों को चिक हटाने के लिए लगा दिया। प्रशासन का इस काम पर भी काफी पैसा खर्च हुआ और कर्मचारियों को रात तक जुटना पड़ा।
12. सड़कों की मरम्मत, लंबे जाम से परेशानी
मोदी दौरे से पहले वीवीआईपी रूट को चमकाने में यूटी प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सड़क रिकारपेटिंग के कारण पिछले कई दिनों से लगातार जाम लग रहे हैं। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी ट्रैफिक लाइट्स की रिपेयर और रंग रोगन कर रहे हैं।
पीएम और फ्रांस राष्ट्रपति दौरे से किसी को परेशान नहीं हो इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस तरह के ऐतिहासिक दौरों से शहर में थोड़ी बहुत चीजें प्रभावित होती हैं। लेकिन शहरवासियों के लिए यह गर्व का पल है। सभी से इस दौरे को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए।
- विजय कुमार देव, एडवाइजर यूटी