{"_id":"868a1e3fbdb21a02efb0d840193ce4e3","slug":"franciso-hollande-narendra-modi-chandigarh-visit-preparation-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलांद के विमान की लैंडिंग से पहले स्टेशन में घुसी नीलगाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलांद के विमान की लैंडिंग से पहले स्टेशन में घुसी नीलगाय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद व पीएम मोदी के दौरे से पहले एक नीलगाय ने अफसरों की परेशानी बढ़ा दी है। दोनों मेहमानों का विमान टेक्निकल एयरपोर्ट यानी एयरफोर्स स्टेशन पर उतरना है।
विज्ञापन
उसी स्टेशन पर शुक्रवार को एक नीलगाय देखी गई। नीलगाय को पकड़ने के लिए काफी कोशिश की गई। रनवे के आसपास वह दौड़ती भी रही, लेकिन वह पकड़ में नहीं आई। शनिवार को फारेस्ट डिपार्टमेंट की टीम फिर एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होगी और उसे काबू करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन पर कुछ जंगल का एरिया है। उसमें कुछ जीव रहते हैं। खासकर नीलगाय। पठानकोट हमले के बाद एहतियात के तौर पर जंगल के कुछ भाग की कटाई-छंटाई चल रही है। इससे अब जानवर आसानी से देखे जा सकते हैं। अथॉरिटी को डर है कि कहीं मेहमानों के विमान उतरते वक्त नीलगाय न आ जाए।
विज्ञापन
2012 में दिखा था तेंदुआ
एयरफोर्स के आसपास फैले जंगल में साल 2012 को तेंदुआ भी दिख चुका है। उस दौरान उसके पैरों के निशान भी मिले थे। बाद में काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया था। वह पाइप में घुसकर बैठा हुआ था।