फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   francios hollande and narendra modi in chandigarh business summit

मोदी बोले, एक दूजे के वास्ते बने भारत-फ्रांस

Sun, 24 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
francios hollande and narendra modi in chandigarh business summit

चंडीगढ़ में होटल ताज में हुए बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और फ्रांस के रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ दिया। मोदी ने कहा कि दोनों ही देश एक दूसरे के लिए बनें हैं( मोदी बोले वीर आर मेड फॉर इच अदर) होटल ताज में भारत और फ्रांस के सीईओ की इंडियना-फ्रांस बिजनेस समिट में मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर भविष्य में कई क्षेत्रों में नई ऊंचाईयों को छू सकते हैं। करीब 15 मिनट के भाषण में मोदी ने भारत और फ्रांस के बेहतर रिश्तों की भूमिका बनाई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने बिजनेस समिट से पहले चंडीगढ़ में नेकचंद द्वारा निर्मित विश्व विख्यात रॉक गार्डन,फ्रांस आर्किटेक्टर द्वारा तैयार कैपिटल कॉम्पलेक्स और फिर गवर्नमेंट हैरिटेज एंड आर्ट म्यूजियम का दौरा भी किया। मोदी ने बिजनेस समिट में दोनों देशों के लिए आतंकवाद की समस्या को भी उठाया। मोदी ने कहा कि जो देश मानवता में विश्वास रखते हैं वही आगे एक साथ कदम बढ़ाकर आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि आने वाले समय में सिर्फ रक्षा क्षेत्र में ही नहीं साइबर सिक्योरिटी भी बड़ी चुनौती होगी। मोदी ने कहा कि भारत में 400 से अधिक फ्रांस कंपनिया काम कर रही हैं ,जबकि एक हजार से अधिक कंपनियां भी जुड़ी हुई हैं। वर्ल्ड बैंक द्वारा रैटिंग में भारत का 12 प्वाइंट ऊपर जाना और 14 फीसदी फॉरेन इनवेस्टमेंट बढ़ने को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। मोदी ने कहा कि भारत गवर्नेंस का ऐसा सिस्टम तैयार करेगी जिससे भविष्य में कोई भी सरकार हो, इसे  विदेशी कंपनियों को इससे कोई दिक्कत पेश नहीं होगी। बिजनेस समिट में फ्रांस और भारत के कई बिजनेस एंटरपन्योर ने भी दोनों देशों के भावी संभावनाओं पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी और मेट्रो में देगा सहयोग
इंडिया-फ्रांस समिट में मोदी ने बताया कि स्मार्ट सिटी और मेट्रो प्रोजेक्ट्स में फ्रांस खास सहयोग देगा। फ्रांस देश के तीन शहरों चंडीगढ़,पांडिचेरी और नागपुर को स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलेप करेगा। मोदी ने बताया कि देश के 50 शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट में भी फ्रांसिसी कंपनियां सहयोग करेंगी। इस मौके पर दोनों देशों के बीच 16 विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर एमओयू भी साइन हुए।

समिट में आतंकवाद के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया

francios hollande and narendra modi in chandigarh business summit

चंडीगढ़ में भारत और फ्रांस सीईओ की बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे को प्रमुख्ता से उठाया। उन्होंने कहा कि दोनों देश इस से प्रभावति हैं। फ्रांस राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनाए जाने का राज भी मोदी ने खोला। उन्होंने कहा कि जिस दिन पेरिस पर आतंकी हमला हुआ उसी दिन उन्होंने ओलांद को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनाने का फैसला ले लिया था। मोदी के इस खुलासे के बाद कार्यक्रम में जमकर तालियां बजी।

जाते-जाते पंजाब का दिल जीत गए मोदी
चंडीगढ़ में फ्रांस राष्ट्रपति के स्वागत में पहुंचे नरेंद्र मोदी शाम जाते जाते पंजाब का दिल जीत गए। होटल ताज में बिजनेस समिट खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री ने बीमारी के कारण पीजीआई में भर्ती पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हाल जानने की इच्छा जाहिर कर दी। बिना तय शेड्यूल के ही मोदी पंजाब मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलने पीजीआई पहुंच गए। मोदी ने बादल से उनका हालचाल पूछा। दोनों नेताओं ने करीब 10 मिनट तक एक दूसरे का हालचाल पूछा।

ये दौरा दोनों देशों को देगा नई दिशा
फ्रांस राष्ट्रपति ओलांद ने चंडीगढ़ में आयोजित इंडिया फ्रांस समिट में भारत के प्रति सकारात्मक रुख दिखाया। ओलांद ने कहा कि फ्रांस हर साल 1 बिलियन डॉलर की मदद देगा। उन्होंने रक्षा के अलावा स्मार्ट सिटी,पर्यावरण,सोलर,वॉटर प्यूरीफाइ,वेस्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी दोनों देशों द्वरा मिलकर काम करने की बात कही। ओलांद ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत सिर्फ समझौतों तक ही होगी, इसे मूर्त रूप देने के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने भारत दौरे के दो मुख्य बिंदू सांझेदारी को गहरा करना और आतंकवाद की चुनौती का सामना करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed