{"_id":"5765713df309df2912467fdf79079608","slug":"francios-hollande-and-narendra-modi-chandigarh-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलांद दौराः सिक्योरिटी रिहर्सल में चूक, आपस में भिड़ी दो कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलांद दौराः सिक्योरिटी रिहर्सल में चूक, आपस में भिड़ी दो कारें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहमान राष्ट्रपति और पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की रिहर्सल के दौरान दो कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। देखने में आया है कि दोनों के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्मार्ट पुलिस के हाथ पांव फूलने लगा है। इस दौरान तीन दिनों पहले से काफिला रिहर्सल में जुटी चंडीगढ़ पुलिस की रोजाना खामियां सामने आ रही है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद का चंडीगढ़ दौरा है। वहीं, पंजाब में आतंकी हमला और चंडीगढ़ के आसपास वाले शहरों में आतंकी धमकी की वजह से पुलिस सतर्कता बढ़ाई गई। इसके मद्देनजर पुलिस की रिहर्सल टीम ने चक्कर लगाया। इस दौरान लोगों को जाम की परेशानी के अलावा पुलिस की लापरवाही भी झेलना पड़ा। इसी तरह पुलिस टीम रिहर्सल के दौरान मटका चौक पर अचानक पहुंची।
विज्ञापन
वहां पीजीआई से हाईकोर्ट की सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच में हड़बड़ाकर वाहन चालकों को रोका। इतना ही अचानक ब्रेक लगाने के बाद पुलिस वाहन चालकों पीछे करने लगी। उन्होंने अपना बैरिकेंडिंग पीछे करते हुए वाहन चालकों को तेजी से अपना अपना वाहन पीछे करने का इशारा कर फालो करने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान रोज गार्डन के सामने एक कार चालक ने पीछे वाले कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे गुस्साया कार चालक अपनी गाड़ी से बाहर आकर आगे वाले कार चालक से भिड़ने लगा। करीब तीन मिनट के ड्रामे के बाद ट्रैफिक पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके कुछ मिनट के बाद ट्रैफिक को छोड़ा गया।
गौरतलब हो कि पुलिस रिहर्सल के दौरान कम्यूनिकेशन की कमी लगातार उजागर हो रही है। जैसे ही काफिला ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पहुंचा कि अचानक एक ट्रक घुस गया था। इस दौरान लोगों का काफी देर जाम का सामना करना पड़ा था।