फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   france president Francois Hollande visit chandigarh

राष्ट्रपति ओलांद का चंडीगढ़ ट्रिप फाइनल, यहां-यहां घूमेंगे

Tue, 12 Jan 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
france president Francois Hollande visit chandigarh

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद 24 जनवरी को चंडीगढ़ आ रहे हैं। वह यहां कुछ घंटे ही यहां रुकेंगे। वह शहर में कार्बूजिए का आर्किटेक्चर वर्क देखेंगे और फिर 24 जनवरी को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


इससे पहले उनके चंडीगढ़ में रात को रुकने के कयास लग रहे थे। यह भी साफ हो गया है कि राष्ट्रपति ओलांद का प्लेन सीधे चंडीगढ़ के एयरपोर्ट पर ही लैंड करेगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रपति ओलांद चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह कैपिटल कांप्लेक्स का दौरा कर ली कार्बूजिए के आर्किटेक्चर वर्क को देखेंगे। फिर यहां से रॉक गार्डन के लिए रवाना होंगे। रॉक गार्डन के बाद वह सेक्टर-10 के गवर्नमेंट आर्ट एंड म्यूजियम का रुख करेंगे। इसके बाद वह टैगोर थियेटर में चयनित लोगों से बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति सेक्टर-19 स्थित ली कार्बूजिए सेंटर का दौरा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
राष्ट्रपति ओलांद के आगमन से पहले शहर को चमकाने का काम शुरू हो गया है। खासकर उन स्थानों पर प्रशासन का विशेष ध्यान है जो राष्ट्रपति को दिखाए जाने हैं। सोमवार को गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने कैपिटल कांप्लेक्स, रॉक गार्डन, टैगोर थियेटर और म्यूजियम का दौरा कर तैयारियों का हाल जाना। गृह सचिव ने सुरक्षा कारणों से पुलिस को भी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि अभी राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट का शेड्यूल नहीं आया है, लेकिन यह तय है कि वह 24 को आ रहे हैं और इसी दिन यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।


चंडीगढ़ के लिए एतिहासिक पल

चंडीगढ़ में एतिहासिक पल आने वाला है। पूरे 50 साल बाद कोई फ्रांस का राष्ट्रपति चंडीगढ़ आ रहा है। इसे सिल्वर जुबली भी कह सकते हैं। चंडीगढ़ के लोगों की मेहनत का ही नतीजा है कि अब यूरोप में सिटी ब्यूटीफुल की चर्चा होने लगी है। इस आकर्षण की वजह से ही राष्ट्रपति ओलांद 24 को चंडीगढ़ आ रहे हैं।
विजय कुमार देव, एडवाइजर, चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed