फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fourth Nigerian accomplice of interstate drug smuggling gang arrested from Delhi

Chandigarh News: अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का चौथा नाइजीरियन साथी दिल्ली से काबू

Wed, 30 Aug 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fourth Nigerian accomplice of interstate drug smuggling gang arrested from Delhi
मोहाली। अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह के एक नाइजीरियन साथी को पुलिस ने दिल्ली के विकास नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 70 ग्राम कोकीन भी बरामद हुई है। वह पिछले चार वर्षों से दिल्ली के विकास नगर में रह रहा था। आरोपी की पहचान फ्रांसेस नवली उर्फ निवासी ओजो बरार लागोस वासी नाइजीरिया के रूप में हुई है पकड़ा गया आरोपी ढकोली पुलिस की ओर से पहले पकड़े गए तीनों आरोपियों को नशा सप्लाई करता था। वह इसे बड़े स्तर पर ट्राइसिटी समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। बता दें कि ढकोली पुलिस ने बीते शुक्रवार को सूचना पर तीन युवकों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनके पास से 21 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी। उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इसके बाद दो आरोपियों सलीम व अभिजीत को जेल भेज दिया था और मुख्य आरोपी नीतिश बिश्नोई का रिमांड लिया था। उसकी निशानदेही पर फ्रेंक नामक नाइजीरियन को 70 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed