फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Fourth Front does not effect on aap in punjab Sanjay Singh

'आप' नेता के बड़े बोल, चौथे फ्रंट से कोई नुकसान नहीं

Sun, 04 Sep 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
Fourth Front does not effect on aap in punjab Sanjay Singh
आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि पंजाब में बने चौथे फ्रंट से पार्टी को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप का विजय रथ चल रहा है और उन्हें किसी तरह से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के क्षेत्र जलालाबाद और नकोदर में पार्टी की रैलियों में उमड़ती भीड़ से अकाली दल की नींद उड़ चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह उत्साहित हैं और चुनाव नतीजे पूरी तरह पार्टी के पक्ष में होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता छोटेपुर विवाद पर उन्होंने कहा कि हाईकमान की ओर से बनाई गई जांच कमेटी मामले की तह तक जा रही है। उनकी रिपोर्ट पर ही सब निर्भर होगा।
विज्ञापन


आप पर पंजाबी और बाहरी के लगाए जा रहे आरोपोें पर उन्होंने कहा कि यह उन राजनीतिक दलों का षड्यंत्र है, जो आप की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाहट में आ गए हैं। जहां तक सिद्धू का सवाल है, उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे। परगट सिंह, सिद्धू और उनकी सोच वाले राजनीतिक नेताओं का वही मकसद है, जो आप का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवंत मान को सार्वजनिक जीवन में विनम्र रहने की दी सलाह: संजय सिंह

Fourth Front does not effect on aap in punjab Sanjay Singh
संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पार्टी के सांसद भगवंत मान को सलाह दी है कि वह सार्वजनिक जीवन में विनम्र बने। भगवंत मान और पत्रकारों के बीच छिड़े विवाद पर संजय ने माफी मांगते हुए कहा कि  उन्होंने भगवंत मान से इस संबंध में बातचीत की।

उन्होंने बताया कि जब वह निर्धारित समय से देरी से पहुंचे तो एक पत्रकार ने उन्हें अपशब्द कहे। इसके बाद वह रोष में आ गए। संजय सिंह ने कहा कि इसके बावजूद उन्होंने भगवंत मान को सलाह दी की जब वह जनता के प्रतिनिधि हो जाते हैं तो उन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी विनम्र रहना होता है।

प्रत्येक बार भगवंत मान के साथ ही विवाद होने पर उन्होंने कहा कि जब कोई लोकप्रिय होता है तो उसके खिलाफ एक लाबी काम करती है। जो छोटी बात को भी बढ़ाती है। अब सांसद के वीडियो में भगवंत मान को बेवजह फंसाया गया, जबकि उस वीडियो में संसद की सुरक्षा किसी तरह से प्रभावित नहीं होती। इसके बावजूद उन्हें चार माह के लिए संसद से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed