फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fourteen year old girl raped by two men in yamunanagar of haryana

कठुआ के बाद अब यमुनानगर में हैवानियत, घर में सो रही नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप

Mon, 23 Apr 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/रादौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/रादौर Updated Mon, 23 Apr 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Fourteen year old girl raped by two men in yamunanagar of haryana
कठुआ जैसी घटना हरियाणा के यमुनानगर में भी सामने आई है। चार युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ धर्मशाला में हैवानियत की। जठलाना थाना इलाके में यह घटना सामने आई है। एक गांव में 14 साल की लड़की के साथ धार्मिक स्थल की धर्मशाला में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि वीरवार रात चार युवकों ने घर में सो रही किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर पहले अगवा किया, इसके बाद गांव के धार्मिक स्थल की धर्मशाला में ले गए। यहां दो युवकों ने किशोरी से रेप किया। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात वाले दिन पीड़िता के माता-पिता किसी काम से लाडवा गए थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जब वह घर लौटे तो पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई। शनिवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 452, 506 और 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपहरण, घर में घुसने और जान से मारने की धमकी देने और गैंगरेप का केस दर्ज किया है। घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। 19 अप्रैल (वीरवार) को वह पति के साथ लाडवा अनाज मंडी में किसी काम से गई थी। अगले दिन शुक्रवार को वह घर लौटे तो उनकी सबसे बड़ी 14 वर्षीय बेटी ने बताया कि रात दो बजे गांव के मेहरलाल उर्फ मेल्लू, विकास उर्फ काला और उनके दो साथी घर में घुस आए। 

Fourteen year old girl raped by two men in yamunanagar of haryana
Rape in India
उस समय सभी भाई-बहन सो रहे थे। आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चारों उसे उठाकर गांव के धार्मिक स्थल के पास बनी धर्मशाला के कमरे में ले गए। यहां मेहरलाल और विकास उर्फ काला ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उनके दो साथी खड़े रहे।

उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसका सिर दीवार में भिड़ा दिया, जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएचओ शीलावंती का कहना है कि पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

शादीशुदा हैं दोनों नामजद आरोपी
किशोरी से दुष्कर्म में शामिल मेहरलाल और विकास उर्फ काला शादीशुदा हैं। मेहरलाल का एक और विकास के दो बच्चे हैं। मेहरलाल नगरपालिका रादौर के पास कलर मी क्रेजी नाम से महिला और पुरुषों का सलून चलाता है। दुष्कर्म की घटना के बाद से मेहरलाल का सलून बंद है। दूसरा आरोपी विकास ट्रक चलाता है। 
 

हर समय खुली रहती है धर्मशाला

Fourteen year old girl raped by two men in yamunanagar of haryana
गांव के पूर्व सरपंच शराफत अली ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान धार्मिक स्थल की धर्मशाला को ताला लगाया जाता था। गांव के स्कूल के चौकीदार पर धर्मशाला की देखभाल की जिम्मेदारी थी। लेकिन अब यह धर्मशाला हर समय खुली रहती है। 

इसमें ताला नहीं लगाया जाता है। यह गांव के रिहायशी क्षेत्र से बाहर है। धार्मिक स्थल में कोई पुजारी नहीं है। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने धार्मिक स्थल के सुनसान कमरे में किशोरी से दुष्कर्म किया। दिन के समय भी धर्मशाला में शरारती तत्व बैठे रहते हैं। 
 
नशेड़ी हैं चारों आरोपी 
ग्रामीणों के अनुसार मेहरलाल और विकास नशेड़ी हैं। इसके अलावा दो आरोपी दानिश और भूरा बताए जा रहे हैं। वह भी नशे के आदी बताए जा रहे हैं। मेहरलाल व विकास के गलत चालचलन के कारण गांव के लोग उनसे दूर रहते हैं। 

जठलाना व महिला थाना एसएचओ ने किया धार्मिक स्थल का दौरा  
शनिवार को मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना प्रभारी शीलावंती और जठलाना थाना प्रभारी दीदार सिंह ने टीमों के साथ गांव का दौरा किया। महिला पुलिस कर्मचारियों ने उस धार्मिक स्थल का दौरा किया जहां दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने धार्मिक स्थल के कमरे से सबूत जुटाए हैं। 
 

घटना के बाद से सहमी है किशोरी 
घटना के बाद से पीड़ित काफी सहमी हुई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म करने के दौरान उससे मारपीट की है। उसका सिर दीवार पर मारकर बेहोश कर दिया। होश में आने पर वह किसी तरह घर पहुंची।

घटना से ग्रामीणों में रोष, कड़ी सजा की रखी मांग
किशोरी से धर्मशाला में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वेलफेयर एसोसिएशन रादौर के प्रधान सुशील अग्रवाल व हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी के प्रधान एडवोकेट वरयाम सिंह ने कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाओं की सबको निंदा करनी चाहिए। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

यमुनानगर के महिला थाना की एसएचओ इंस्पेक्टर शीलावंती ने कहा कि धर्मशाला में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। किशोरी ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed