फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four Person died in road accident in Panipat of Haryana

हरियाणा के पानीपत में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से ठेकेदार और मजदूरों समेत चार की मौत

Wed, 10 Feb 2021 08:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Four Person died in road accident in Panipat of Haryana
पानीपत में सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाऊपुर नौल्था रोड पर कालखा मोड़ के पास बुधवार को बाइक रोक कर अपने मजदूर साथियों के साथ खड़े होकर बात कर रहे मजदूर ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। मजदूरों के ठेकेदार की मौके पर मौत हो गई। एक मजदूर ने इसराना के पास एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


तीन मजदूर को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां दो की और मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार और तीन मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भेजकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था, पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी बेसिक गांव निवासी मून ने बताया कि वह और उसके कुछ साथी मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। भाऊपुर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। बुधवार सुबह वह और साथी मजदूर मुकद्दस, हुसैन, रहीस नौल्था में मजदूरी करने भाऊपुर से एक टैंपों में सवार हुए। सुबह साढ़े 10 बजे कालखा मोड़ पर टैंपो से उतरकर काम पर जाने के लिए दूसरे वाहन का इंतजार करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Four Person died in road accident in Panipat of Haryana
रिजवान व वसीम की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुछ ही देर में गढ़ी बेसिक निवासी ठेकेदार रिजवान के साथ बाइक पर उत्तर प्रदेश के शामली के गांव हथछौया निवासी वसीम भी पहुंच गया। सभी कालखा मोड़ पर रुककर बातें करने लगे, तभी नौल्था की तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में ठेकेदार रिजवान (25) की मौके पर ही मौत हो गई। 

आसपास के लोग चारों गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इसराना के पास एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, मजदूर वसीम (24) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर मुकद्दस (26 ), रहीस (25) और हुसैन की हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। जहां मुकद्दस और रहीस ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक रिजवान और वसीम के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जबकि रहीस और मुकद्दस के शवों का पोस्टमार्ट पीजीआई में किया किया गया। 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर मून बाल-बाल बचा
इन सभी मजदूरों में मून ही बाल-बाल बचा। वह हादसे की जगह से थोड़ा दूर खड़ा था, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। उसने बताया कि बाकी सभी मदजूरों और ठेकेदार की पीठ ट्रैक्टर चालक की ओर थी, जिसकी वजह वे देख नहीं सके और चालक रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।

रिजवान के चार बच्चे हैं, एक बेटा महज एक साल का है। वसीम के दो बच्चे, छोटा बेटा तीन साल का है। एसएचओ नरेंद्र मलिक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया हैं, उसकी नंबर प्लेट के जरिए चालक तक पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed