पंचकूला में चार और लोगों ने कोरोना को दिया मात, अब बचा एक पॉजिटिव, अब तक 17 हो चुके ठीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में कोरोना वायरस का संकट खत्म होता नजर आ रहा है। गुरुवार को जहां सिविल अस्पताल सेक्टर-6 से दो जमातियों को कोरोना ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है, वहीं सेक्टर-15 के पति-पत्नी को भी अलकेमिस्ट अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चारों मरीजों की पीजीआई से दोबारा निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद छुट्टी दी गई है।
पंचकूला सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से दो जमातियों को छुट्टी दी गई, जिसमें एक जमाती खुदाबख्श गांव का जबकि दूसरा जमाती पिंजौर के बक्शीवाला गांव का रहने वाला है। इनको भी होम क्वारंटीन किया गया है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि दोनों को घर में होम क्वारंटीन करने की सलाह दी गई है।
पंचकूला में अब तक कोरोना वायरस के 18 केस सामने आए हैं। इसमें से 17 केस ठीक हो चुके हैं। अभी एक जमाती आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इनकी भी हालत में सुधार है। अगर पीजीआई से रिपोर्ट निगेटिव आएगी तो इन्हें भी छोड़ दिया जाएगा।
कोरोना की बात छिपाने के बजाय डटकर मुकाबला करें
सेक्टर-15 निवासी पति-पत्नी का अलकेमिस्ट अस्पताल सेक्टर-21 में इलाज चल रहा था। उन्हें गुरुवार को कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई। अलकेमिस्ट अस्पताल से छुट्टी के समय अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कोरोना की बात छिपाने के बजाय लोग इसका डटकर मुकाबला करें।
अगर किसी को कोरोना होने शक है तो वह इसकी जानकारी डॉक्टर को दें। स्पेशल फ्लू वार्ड में जाकर अपनी जांच कराएं। जांच कराने में ही इस बीमारी का अंत है। लोग बात छिपाने के बजाय खुलकर इस पर बात करें। कोरोना से ठीक होने के बाद उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने अलकेमिस्ट के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का धन्यवाद किया। अलकेमिस्ट की पूरी टीम ने उनकी अच्छी देखरेख की थी। डॉक्टरों की ओर से हमारा उत्साह बढ़ाया गया डॉक्टरों ने इलाज के दौरान हमारी काउंसिलिंग भी कई बार की थी। सेक्टर 15 में हमारे परिवार के सभी 9 लोग ठीक हो चुके हैं। मेरी लोगों से अपील है कि लोग इस तरह की कोई बात सामने आए तो डरने के बजाय वहां हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
पंचकूला अस्पताल की ओर से कोरोना के लिए लड़ाई जारी है। अभी हमारे पास केवल एक मरीज बचा है। उसकी भी देखरेख की जा रही है 17 मरीज ठीक हो गए हैं। हम कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अच्छा काम किया जा रहा है। - डॉक्टर जसजीत कौर, सीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
प्रशासन की ओर से कोरोना को हराने के लिए लड़ाई जारी है। पंचकूला को हम जल्द ही कोरोना वायरस से मुक्त कर देंगे। - मुकेश कुमार आहूजा, डीसी, पंचकूला