फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Oxygen tankers airlifted from Bhubaneswar For Haryana

अच्छी खबर:  हरियाणा में खत्म होगा ऑक्सीजन का संकट, भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट करवाए चार टैंकर 

Fri, 30 Apr 2021 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 10:54 AM IST
सार

इनमें से दो टैंकर गुरुवार को और दो शुक्रवार को एयरलिफ्ट कराए गए हैं । भुवनेश्वर के अंगुल टाटा प्लांट से ऑक्सीजन के टैंकर कल पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Four Oxygen tankers airlifted from Bhubaneswar For Haryana
हरियाणा के लिए भुवनेश्वर से ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट करवाए गए। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट से ऑक्सीजन के चार टैंकर एयरलिफ्ट करवाए हैं। इनमें से दो टैंकर गुरुवार को और दो शुक्रवार को  एयरलिफ्ट कराए गए हैं । भुवनेश्वर के अंगुल टाटा प्लांट से ऑक्सीजन के टैंकर कल पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

 
गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ऑक्सीजन के चार टैंकर राउरकेला प्लांट से और पहुंच रहे हैं। उसके बाद हरियाणा में पर्याप्त  मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। सीएम के विशेष आग्रह पर केन्द्र की तरफ से हरियाणा का कोटा 70 मीट्रिक तक बढ़ाकर कुल 232 मीट्रिक टन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने ऑक्सीजन कोटा 300 एमटी प्रतिदिन करने की मांग की थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव निपुण विनायक ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा को पत्र लिखकर कोटा बढ़ाने की जानकारी दी थी। अभी प्रदेश को रोजाना 162 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही थी, ऑक्सीजन का यह स्टॉक कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए कम पड़ रहा था। 


हरियाणा को रुड़की, भिवाड़ी इत्यादि प्लांटों से बढ़े हुए कोटे की ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी। पानीपत प्लांट से 100 एमटी, जिंदल स्टील प्लांट हिसार से 7 एमटी, लिंडे राउरकेला प्लांट से 30 एमटी, टाटा प्लांट एंगुल से 40 एमटी, भिवाड़ी प्लांट से 20 एमटी, रुड़की प्लांट से 25 एमटी, एमएसएमई से 10 एमटी ऑक्सीजन मिलनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed