फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Murders for Property of Billions, but Accused Changing Statement again and again

पंचकूलाः 200 करोड़ के लिए खत्म कर दिया परिवार, पर आरोपी लवली बार-बार बदल रही है बयान

Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटौली(पंचकूला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटौली(पंचकूला) Updated Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Four Murders for Property of Billions, but Accused Changing Statement again and again
पंचकूला में चार हत्याओं की आरोपी
200 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए खत्म कर दिया पूरा परिवार, अब आरोपी लवली बार-बार बयान बदल रही है, जिस वजह से पुलिस मुश्किल में फंस गई है। पंचकूला में बरवाला के खटौली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले की आरोपी लवली को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की ओर से दलील दी गई कि लवली बार-बार अपना बयान बदल रही है।
विज्ञापन


इसलिए सुधा की मौत किस तरह से की गई है। इसके सबूत जुटाने में समस्या आ रही है। कोर्ट ने पुलिस की दलील सुनने के बाद लवली को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट से रिमांड इस आधार पर मांगा है कि सुधा की मौत के दौरान उसके पास मोबाइल मौजूद था। मोबाइल के काल डिटेल खंगाले जाएंगे। उस मोबाइल से किन-किन लोगों से बात की गई है। यह भी जानने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

 
फारेंसिक टीम ने राख और हड्डी की एकत्र
 सुधा का शव काल्पी गांव में जहां पराली में मिट्टी का तेल छिड़कर जलाया गया था। वहां पर पुलिस देर रात मंगलवार को पहुंची थी। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीन को रिक्रिएट कराया था। इस दौरान आरोपी लवली और रामकुमार से पूछताछ में सुधा की हत्या के तौर तरीकों की जानकारी ली। इसके बाद वारदात स्थल से राख और हड्डी के कण फारेंसिक टीम ने बरामद किए। पुलिस की ओर से हड्डी और राख को सीएफएसएल लैब टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। जहां परिवार में एकमात्र बची शैली के डीएनए का सैंपल लेकर इसे मैच कराया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही केस का अहम तथ्य मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक को न्यायिक हिरासत, दूसरे का लिया तीन दिन का रिमांड  
16 नवंबर को खटौली में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। उसके दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। पंचकूला सीआईए ने आरोपी राजिंदर और ओंकार को यूपी पुलिस की मदद से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें आरेापी राजिंदर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरे आरोपी ओंकार को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। कोर्ट में पुलिस की ओर से दलील दी गई कि यह पिस्टल आरोपी ओंकार ने कहां से खरीदी है। इसकी जांच की जाएगी। इस पर अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। वहीं दूसरे आरोपी राजिंदर को न्यायिक हिरासत इसलिए भेज दिया गया क्योंकि उसने ओंकार से लवली के पति रामकुमार को मिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed