फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four miscreants of two gangs selling motorcycles arrested

Chandigarh News: मोटरसाइकिल बेचने वाले दो गिरोह के चार शातिर काबू

Fri, 01 Sep 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants of two gangs selling motorcycles arrested
मोहाली। थाना फेज-8 और बलौंगी पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराकर बेचने वाले दो गिरोह के चार शातिरों को पकड़ा है। दोनों गिरोहों से चोरी की एक-एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पहले मामले में चंडीगढ़ से जुझार नगर की तरफ आ रहे दो युवक को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ बलौंगी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नविंदर उर्फ नवीन वासी सेक्टर-41बी और मनोज वासी सेक्टर-49बी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त को शाम सवा चार बजे मुखबिर ने बताया कि उक्त आरोपी नशेड़ी हैं और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करके बेचते हैं और आज भी वे जुझार नगर की तरफ चोरी के मोटरसाइकिल पर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग की तो उक्त आरोपी जांच के दौरान बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उन्होंने चोरी की बात कबूल ली।
विज्ञापन


दूसरे मामले में थाना फेज-8 पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया। उनकी पहचान तजिंदर कुमार उर्फ काकू वासी प्रीत कॉलोनी जीरकपुर और अर्जुन सिंह वासी फरीदकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि नाके के दौरान वे मोटरसाइकिल के कागज नहीं दिखा पाए। इस पर उन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ तो उन्होंने बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिल बेचने आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed