फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four in Chandigarh and four in Mohali found infected with covid-19

चंडीगढ़ और मोहाली में कोरोना के चार-चार नए मामले, पंचकूला में एक व्यक्ति संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Jul 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four in Chandigarh and four in Mohali found infected with covid-19
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें सेक्टर-21 निवासी 63 साल का पुरुष, सेक्टर-15 निवासी 67 साल की वृद्धा और खुड्डा लाहौरा के एक ही परिवार की 20 साल और 22 साल की दो युवतियां शामिल हैं। इनके बाद अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 454 हो गई है। 

विज्ञापन


सेक्टर-21 के मरीज के परिवार के पांच सदस्यों के साथ उनकी नौकरानी और ड्राइवर को होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं, खुड्डा लाहौरा के संक्रमित परिवार में एक सदस्य की दोबारा कोरोना जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इस परिवार के 2 सदस्य पहले ही कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर 15 के संक्रमित मरीज के परिवार के चार सदस्य और नौकरानी को होम क्वारंटीन किया गया है। उधर, शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें 27 साल का युवक, 53 साल का पुरुष, एक 24 साल की युवती और 37 साल की महिला शामिल है। इन्हें घर भेज दिया गया।

मोहाली: चार लोग आए कोरोना पॉजिटिव, नौ ने कोरोना को दी मात
मोहाली में 24 घंटे में 4 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, 9 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है और इनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है। इन सभी को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है। इसके साथ ही अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 284 हो गई है। जबकि 212 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं और 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 67 हो गई है। 

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि 52 और 54 साल के दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों लोग जमात में शामिल हुए थे और कुछ दिन पहले यूपी से यहां लौटे थे। इसी तरह सेक्टर-104 निवासी 43 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। 50 वर्षीय पुरुष निवासी डेराबस्सी शामिल है।

इनके अलावा स्वस्थ होने वालों में 40 वर्षीय पुरुष निवासी जीरकपुर, 50 वर्षीय महिला निवासी दफरपुर, 65 वर्षीय पुरुष निवासी डेराबस्सी, 35 वर्षीय पुरुष निवासी पीरमुच्छला, 22 वर्षीय पुरुष निवासी तोगा, 45 वर्षीय पुरुष निवासी पभात, 43 वर्षीय पुरुष निवासी सेक्टर-116, 56 वर्षीय निवासी खरड़ और 56 वर्षीय निवासी जीरकपुर तंदरुस्त  होकर घर आए हैं।

पंचकूला: अभयपुर निवासी कोरोना संक्रमित मिला 
पंचकूला में शुक्रवार को कोरोना का एक पॉजिटिव केस सामने आया। आशियाना कांप्लेक्स फेस-1 अभयपुर निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमित को नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 120 हो गई है। अन्य जिलों से 59 लोग संक्रमित हैं। जिले में एक मौत हुई है और 92 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed