पंजाब में फेरबदल: चार आईएएस व तीन पीसीएस अधिकारियों का तबादला, दो के कार्यभार में बदलाव
पंजाब सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। चार आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया और दो के कार्यभार में बदलाव किया है। तीन पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। वहीं दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से छह आईएएस और पांच पीसीएस अधिकारियों के पदभार के संबंध में नया आदेश जारी किया है। इसके तहत दो आईएएस अधिकारियों में से एक का अतिरिक्त प्रभार बढ़ाया गया है जबकि एक अधिकारी से अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं पांच में से तीन पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
इस आदेश के तहत, आईएएस अधिकारियों में स्पेशल सेक्रेटरी रवनीत कौर जोकि स्पेशल चीफ सेक्रेटरी पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन का अतिरिक्त चार्ज संभाल रही हैं, को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ नई दिल्ली स्थित पंजाब भवन में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर (एनआरआई मामले) का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसी तरह पंजाब के लेबर कमिश्नर प्रवीण कुमार थिंड जोकि स्पेशल सेक्रेटरी श्रम का चार्ज भी संभाल रहे हैं, को स्पेशल सेक्रेटरी श्रम लगाते हुए श्रम कमिश्नर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली के मुख्य प्रशासक विनय बुबलानी जोकि निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे हैं, को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ स्पेशल सेक्रेटरी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
स्पेशल सेक्रेटरी श्रम गुरिंदरपाल सिंह सहोता को बदलकर स्पेशल सेक्रेटरी सूचना तकनीकी लगाया गया है जबकि एडिशनल सेक्रेटरी (कृषि) अमित तलवार को बदलकर एडीशनल सेक्रेटरी जनरल एडमिनिस्ट्रेशन लगाया गया है। वहीं, एडीशनल सेक्रेटरी (कृषि) राहुल गुप्ता जोकि इस समय एडिशनल सेक्रेटरी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और एडिशनल डायरेक्टर (प्रशासन) डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सोसायटी मोहाली का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे थे, को एडीशनल सेक्रेटरी कृषि के पद पर बनाए रखते हुए सभी अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिए गए हैं।
पीसीएस अधिकारियों में एडिशनल सेक्रेटरी सूचना तकनीकी राजेश त्रिपाठी को बदलकर एडिशनल मिशन डायरेक्टर घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन लगाया गया है। संयुक्त सचिव (सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास) विम्मी भुल्लर जोकि निदेशक सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास विभाग के निदेशक कार्यालय में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त चार्ज संभाल रही हैं, को सदस्य सचिव पंजाब राज्य महिला आयोग और नियंत्रक (प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी) का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है। इनके अलावा, ज्वाइंट सीईओ पंजाब ब्यूरो आफ इनवेस्टमेंट प्रमोशन अवनीत कौर को बदलकर निदेशक तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक कार्यालय में ज्वाइंट डायरेक्टर (प्रशासन) लगाया गया है।
एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर (पालिसी एंड मुख्यालय) पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी मोहाली गीतिका सिंह को उनके मौजूदा पद पर बनाए रखते हुए एलएसी उद्योग एवं कामर्स विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं, डिप्टी डायरेक्टर खेल एवं युवा मामले कृपाल वीर सिंह को बदलकर मुख्यमंत्री की डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाते हुए डिप्टी सेक्रेटरी खेल एवं युवा मामलों का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। डिप्टी सेक्रेटरी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मनरीत राणा को उनके मौजुदा पद पर बनाए रखते हुए डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सोसायटी मोहाली का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।