{"_id":"637be1fd75a029729c79fb73","slug":"four-houses-in-sector-29-were-vandalized-the-leaders-who-came-to-protest-were-detained-chandigarh-news-pkl469003127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-29 के चार मकानों में तोड़फोड़, विरोध करने पहुंचे नेताओं को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-29 के चार मकानों में तोड़फोड़, विरोध करने पहुंचे नेताओं को हिरासत में लिया
विज्ञापन
सेक्टर-29 के एक मकान में तोड़फोड़ करते कर्मचारी।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने सोमवार को सेक्टर-29 में चार घरों से अवैध निर्माण को तोड़ दिया। भाजपा के नेताओं ने बोर्ड की इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी बोर्ड की कार्रवाई जारी रही। बोर्ड का कहना है कि इस कार्रवाई में आए खर्च को भी मकान मालिकों से ही वसूला जाएगा।
सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि जिन मकानों में कार्रवाई की गई है, वहां पर लोगों ने अतिरिक्त मंजिल, कंटीलिवर और सीढ़ियां बनाई हुई थीं। इसके साथ ही सरकारी भूमि पर भी निर्माण किया हुआ था। कहा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड नए निर्माणों की सूचना मिलने के साथ ही तुरंत उसे तोड़ देता है। उस पर आने वाला खर्च भी आवंटी से ही वसूला जाता है। कहा कि अब तक जिन भी आवंटियों को अवैध निर्माण तोड़ने के नोटिस जारी किए गए हैं। वह खुद ही उन्हें हटा लें अन्यथा बोर्ड उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। कहा कि भवन उल्लंघनों की वजह से सिर्फ मकान का स्ट्रक्चर ही नहीं खराब होता, बल्कि साथ लगते घर भी असुरक्षित हो जाते हैं इसलिए उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वह अवैध निर्माण न करें। बता दें कि सर्वे कर लोगों को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं और नोटिस के तहत तय समय के अंदर कार्रवाई की जा रही है।
इन नेताओं को लिया हिरासत में
कार्रवाई का विरोध कर रहे भाजपा नेता नरेश अरोड़ा, शशि शंकर तिवारी व अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कुछ समय बाद छोड़ दिया। इस दौरान नेताओं ने जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि सीएचबी लोगों को राहत देने के बजाय उनके जरूरत के मुताबिक किए बदलाव को तोड़ने में लगा हुआ है। भाजपा नेता शशि तिवारी ने कहा कि प्रशासन को तोड़फोड़ की कार्रवाई की जगह इस संबंध में कोई पॉलिसी बनानी चाहिए। लोग अपने जीवन भर की मेहनत की कमाई से एक एक ईंट जोड़ कर अपना आशियाना बनाते हैं, लेकिन प्रशासन इनको तोड़ रहा है, जोकि निंदनीय है।