फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four henchmen of Babbar Khalsa arrested in Fazilka of Punjab

Punjab News: दिवाली से पहले बड़ी साजिश नाकाम, बब्बर खालसा के चार आतंकी हथियारों समेत गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2023 12:12 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Nov 2023 12:12 AM IST
सार

एसएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि थाना खुईयां सरवर के इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने पुलिस पार्टी संग गुमजाल बैरियर पर नाकाबंदी की हुई थी। चेकिंग दौरान दो नौजवान शरणजीत सिंह निवासी बाबा डेरा नानक साहिब, और विलियम मसीह निवासी धर्मकोट पत्तन जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Four henchmen of Babbar Khalsa arrested in Fazilka of Punjab
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीपावली से एक हफ्ता पहले पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के चार आतंकियों को राजस्थान बॉर्डर व गुरदासपुर से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच पिस्तौल, नौ मैगजीन व 23 कारतूस बरामद हुए हैं। सभी आरोपी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के लिए काम करते हैं। रिंदा पाकिस्तान की खुफिसा एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले दस आतंकियों को नामजद किया है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि राजस्थान बॉर्डर पर पंजाब के खुईयां सरवर थाने के इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने पुलिस टीम के साथ गुमजाल बैरियर पर नाका लगा रखा था। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर गुरदासपुर के बाबा डेरा नानक साहिब के शरणजीत सिंह और धर्मकोट पत्तन के विलियम मसीह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान इन्होंने गुरदासपुर के सहजप्रीत सिंह उर्फ निरवैर सिंह और जोधपुर (राजस्थान) के कैलाश के बारे में बताया। पुलिस ने अमरजीत सिंह व सहजप्रीत को गुरदासपुर से गिरफ्तार कर लिया। सहजप्रीत से तीन पिस्तौलें, छह मैगजीन व तीन कारतूस मिले। सहजप्रीत ने पूछताछ दौरान बताया कि वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए काम करता है। ये सभी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के लिए काम करते हैं। एसएसपी ने बताया कि इनके बाकी साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गुरदासपुर, दलेर सिंह निवासी अमृतसर, निशान सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह निवासी गुरदासपुर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ड्रोन के जरिये बॉर्डर पार से हथियार व करेंसी भेज रहा रिंदा

आतंकियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आतंकी रिंदा आईएसआई की मदद से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिय हथियारों और भारत की नकली करंसी की सप्लाई कर रहा है। पकड़े गए आतंकियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे अमेरिका में छिपे अमृतसर के हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, यूके में छिपे गुरदासपुर के निशान सिंह के लिए भी काम करते हैं। ये लोग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर पंजाब और भारत के अन्य राज्यों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed